फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Creative activities conducted for all-round development of students

Budaun News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कराईं रचनात्मक गतिविधियां

Tue, 03 Jun 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Creative activities conducted for all-round development of students
समर कैंप में मौजूद छात्र छात्राएं व फाउंडेशन के लोग। संवाद
बदायूं। विकास क्षेत्र जगत के गांव उपरैला के उच्च प्राथमिक व राजकीय हाईस्कूल में सोमवार को भी समर कैंप जारी रहा। यहां होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन ने अनेक रचनात्मक गतिविधियां कराईं।
विज्ञापन



इस दौरान बच्चों को फिंगर एबेकस के माध्यम से जोड़ने और घटाने की प्रक्रिया सिखाई गई। बता दें कि इस अभ्यास से बच्चों की मानसिक गणना की क्षमता का विकास होता है, जिससे वे तेज और सटीक गणना करने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन


फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। इस दौरान दीक्षा सिंह एवं कुमकुम पाल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकपूर वर्मा ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे आयोजन को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर शिक्षक नीरज कुमार भारती, शिवम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed