फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cracks in the access road of the culvert on the Badaun-Meerut highway

बदायूं-मेरठ हाईवे पर पुलिया के पहुंच मार्ग में पड़ी दरारें, नीचे से धंसने लगी मिट्टी

Mon, 31 Oct 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cracks in the access road of the culvert on the Badaun-Meerut highway
उझानी में अथइया पुलिया में पड़ी दरारों के पास रखे संकेतक। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब बदायूं-मेरठ हाईवे पर भी दिखने लगा है। कछला में पुलिया के पहुंच मार्ग के गड्ढों को तो एनएचएआई के अफसरों ने भरवा दिया था, लेकिन दिल्ली को जोड़ने वाले बदायूं-मेरठ हाईवे पर अथइया पुलिया के पहुंच मार्ग की दरारें देखरेख के अभाव में बढ़ती जा रही हैं। नीचे से मिट्टी धंसने से बड़े वाहनों के साथ हादसे की आशंका है।
विज्ञापन

हजरतगंज के पास अथइया पुलिया के पहुंच मार्ग में दरारें पिछले सप्ताह नजर आईं। हाईवे चौड़ीकरण के दौरान ही भैंसोर नदी पर पुलिया का निर्माण हुआ था। उझानी की ओर से सहसवान की तरफ वाले छोर पर दरारें दिखने के बाद लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को अवगत करा दिया था। अफसरों को बताया गया था कि रोड में जहां दरारें पड़ी हैं, उसके नीचे मिट्टी धंसने लगी है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने कर्मचारियों के जरिये हकीकत का पता लगाया। दुर्घटना होने की आशंका के चलते दरारों के पास तीन दिन पहले संकेतक रखवा दिए गए। हजरतगंज निवासी हरकेश सिंह ने बताया कि बारिश होने पर पुलिया के पास पानी भर गया था। इसी के चलते मिट्टी धंसी है।
विज्ञापन

बता दें कि बदायूं-मेरठ हाईवे पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। बदायूं से दिल्ली आने-जाने के लिए रोडवेज के अलावा अलीगढ़ और संभल जिले के वाहन भी इसी हाईवे का इस्तेमाल ज्यादा गुजरते हैं। इलाके के लोगों को आशंका इस बात की ज्यादा है कि पहुंच मार्ग के नीचे से मिट्टी धंसने का सिलसिला थमा नहीं तो सड़क पर ही गड्ढा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में ट्रक या फिर रोडवेज बसें दुर्घटना का शिकार हो सकती हैं। पिछले महीना कछला पुल का पहुंच मार्ग धंसने से गहरा गड्ढा हो गया था। गड्ढा गंगा किनारे पर होने की वजह से एनएचएआई के अफसरों को रात में काम शुरू कराके भरवाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारी वाहन चपेट में आए तो होगा जानमाल का नुकसान
बदायूं-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण के बाद वाहनों की रफ्तार में इजाफा हुआ है। सड़क भी फोरलेन है। उझानी से चलकर गुन्नौर तक कोई खास मोड़ भी नहीं है। अथइया पुलिया पर मोड़ होने की वजह से रफ्तार के दौरान अधिकतर वाहन किनारे के करीब तक पहुंच जाते हैं। दरार बढ़ी तो सबसे ज्यादा नुकसान सवारी वाहनों को होगा। सवारियों का जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

मेरठ-बदायूं मार्ग पर बना यह पुल अभी सेतु निगम के पास है। उन्होंने हैंडओवर नहीं दिया है। यहां पर जो दिक्कत हुई हैं, उस संबंध में निगम वालों से बात की जाएगी। - संजय जयंत, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

अथइया पुलिया के पास मिट्टी धंसने की चपेट में आई  पहुंच मार्ग की सड़क। संवाद

अथइया पुलिया के पास मिट्टी धंसने की चपेट में आई पहुंच मार्ग की सड़क। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed