{"_id":"5f53da328ebc3e615430a978","slug":"covid-19-badaun-news-bly418794929","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशक, होमगार्ड और रोडवेज कर्मचारियों समेत 47 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशक, होमगार्ड और रोडवेज कर्मचारियों समेत 47 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना पॉजिटिव मरीजों की अच्छी खासी संख्या निकल रही है। शनिवार रात आई रिपोर्ट में भी अनुदेशक, होमगार्ड और रोडवेज कर्मचारियों समेत 47 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग सभी को ट्रेस कर आसरा आवास भेजने में लग गया है।
शनिवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 471 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें 47 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के अलग-अलग स्थानों पर रवाना हुईं थीं। कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई। इस दौरान बिल्सी में मोहल्ला नंबर दो निवासी महिला अनुदेशक और उनके पति, बैरमई खुर्द निवासी एक होमगार्ड समेत क्षेत्र में सात लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनके अलावा वजीरगंज के बरीपुरा में एक, आसफपुर क्षेत्र में बजाज फिलिंग स्टेशन का एक कर्मचारी, त्रिवेनी किसान सेवा केंद के दो कर्मचारी, उझानी क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक, कृष्णा कलॉनी में दो, बिसौली कस्बे में मेन चौराहा, होली चौक, गुलाब बाग, साहूकारा आदि स्थानों पर सात, बुधवाई में एक, नगला शर्की में एक, अलापुर में एक और इस्लामनगर के बमनपुरा में एक पॉजिटिव निकला है।
इधर, शहर में शेखूपुर रोड पर एक, रोडवेज के दो कर्मचारी, आदर्श नगर एक, ऑफिसर्स कॉलोनी दो, आवास विकास एक, शिवपुरम में तीन और पटियाली सराय में एक पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा ट्रूनेट मशीन की जांच में सात लोग पॉजिटिव निकले हैं। तीन आरटीपीसी की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 936 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लिए गए 93 सैंपल
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पर एक कैंप लगाया गया। इसमें 93 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गई। इसमें नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी और पहाड़पुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात महिला अनु देशक, उनके पति, क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द निवासी एक होमगार्ड समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। केंद्र प्रभारी डॉ.गौरव वर्मा ने बताया कि शनिवार को कैंप में 93 लोगों की जांच कराई गई जिसमें सात लोग पॉजिटिव निकले। बाकी लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गए हैं।