फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

शहर में 11 और देहात में चार निकले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। रविवार को जिले में पंद्रह कोरोना पॉजिटिव और निकले जिनमें 11 शहर व चार ग्रामीण इलाकों के निवासी हैं। इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 500 के पार चली गई है। हालांकि इनमें करीब 300 मरीज ठीक भी हो चुुके हैं। बाकी मरीजों का कोविड-अस्पताल उझानी, राजकीय मेडिकल कॉलेज और आसरा आवास में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास रविवार रात 238 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें 224 सैंपल निगेटिव निकले जबकि पंद्रह पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में 11 व ग्रामीण इलाके में चार पॉजिटिव निकले हैं। शहर के शिवपुरम मोहल्ले में पांच, कटरा आलम शाह में दो, पटेल नगर में दो, पटियाली सराय में एक और अशोक नगर मोहल्ले में एक पॉजिटिव निकला है। इस्लामनगर, आसफपुर, सहसवान और उझानी ब्लॉक क्षेत्र में एक एक संक्रमित पाया गया है। रविवार रात कोरोना पॉजिटिव निकले सभी मरीज एक-दूसरे के संपर्क में आने वाले बताए जा रहे हैं। ये इलाके पहले से हॉटस्पॉट घोषित हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार में घर से नहीं जाएगा बंदियों का सामान
बदायूं। जिला कारागार में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव के मामलों को देखते हुए जेल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब बंदियों का सामान घर से नहीं आएगा। एक सप्ताह तक इस पर पाबंदी रहेगी। जेलर आदित्य कुमार ने बताया कि जेल में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को जेल में नौ बंदी और एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला था। इस पर दूसरे दिन यानि शनिवार को भी स्वास्थ्य टीम बुलाकर बंदियों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। शनिवार को जेल में 42 बंदी और दो कर्मचारी पॉजिटिव निकले। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में कोरोना संक्रमण फैलने की वजह बीमार बंदी ही बताए जा रहे हैं। बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमण की जांच नहीं हो पाई लेकिन रविवार से घर से आने वाला बंदियों के सामान पर पाबंदी लगा दी है। अब किसी बंदी का घर से आने वाला सामान नहीं लिया जाएगा। मुलाकात पर पहले से पाबंदी है। रक्षाबंधन के त्योहार के लिए रविवार को राखी, रोली आदि जमा करा ली गई थी। सोमवार को इस पर भी पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने देखी बंदी मरीजों की व्यवस्था
सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने रविवार दोपहर जिला कारागार पहुंचकर पॉजिटिव बंदियों की व्यवस्था देखी। जिला कारागार में 51 बंदी और तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। कर्मचारियों को उनके आवास पर क्वारंटीन किया गया है जबकि बंदियों को जेल में ही एक अलग बैरिक में रखा गया है। सीएमओ ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाई। इसके अलावा जेल अस्पताल के चिकित्सक और फार्मेसिस्ट को उपचार और देखभाल के बारे में निर्देश दिए।

सीडीओ निशा अनंत पहुंची आसरा आवास
सीडीओ निशा अनंत ने रविवार दोपहर बाद कोविड-19 अस्पताल बने आसरा आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने आसरा आवास में लाइट, भोजन, पानी आदि व्यवस्थाओं को चेक किया। उन्होंने आवास में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वह नियमित रूप से साफ सफाई करें। किसी मरीज को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed