{"_id":"5f0221348ebc3e42b9253eae","slug":"covid-19-badaun-news-bly4117362102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सिपाही समेत 21 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सिपाही समेत 21 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सकते में आ गया है। रविवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 21 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें उझानी कोतवाली में तैनात एक सिपाही, शहर का एक व्यापारी परिवार व बिसौली के सराफा परिवार के कई सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है।
रविवार रात कुल 75 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 54 सैंपल निगेटिव आए जबकि 21 सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहमीर निवासी एक फैमिली के सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दो भाइयों का परिवार है जिनमें उनकी पत्नी, बेटा, बेटी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, सिविल लाइंस एरिया में डीएम रोड पवन बैंक्वेट लॉन के नजदीक मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिविल लाइंस एरिया के ही खेड़ा नवादा स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में एक युवती संक्रमित मिली है। इधर, उझानी कोतवाली में तैनात एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये सिपाही मूल रूप से हापुड़ जिले में गढ़ मुक्तेश्वर का निवासी है। वह 24 जून को अवकाश लेकर अपने घर गया था। 27 जून को लौटा तो अगले दिन डाक लेकर मुरादाबाद चला गया। वहां से वापस आने पर दो जुलाई को उसने अपना सैंपल कराया था। रविवार रात उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसके अलावा उझानी में एक महिला और कॉलेज डायरेक्टर का दोस्त कोरोना संक्रमित पाया गया है।
दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खल्ली में तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों युवक रविवार को अलीगढ़ से लौटे थे। उनके सैंपल अलीगढ़ में ही कराए गए थे। अब उन्हें यहां कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बिसौली के मोहल्ला पक्की सराय में एक सराफा व्यापारी के परिवार से तीन महिलाएं और साहूकारा मोहल्ले का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जबकि दातागंज कस्बे में एक महिला प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे पॉजिटिव मान लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली का बैरिक सील, कराया सैनिटाइज
उझानी (बदायूं)। उझानी कोतवाली में तैनात जो सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह कोतवाली परिसर में स्थिति एक बैरक में रहता था। उसके साथ छह सिपाही और रहते हैं। बताते हैं कि उनमें एक सिपाही अवकाश पर गया हुआ है। बाकी पॉजिटिव सिपाही को कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा गया है। शेष बचे चार सिपाहियों को क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके अलावा उनकी बैरक सील करा दी गई है। उसे सैनिटाइज भी कराया गया है।
अब फिर होगा भवानीपुर खल्ली सील
दहगवां (बदायूं)। दहगवां ब्लॉक क्षेत्र का भवानीपुर खल्ली वही गांव है जिसमें जिले का दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज निकला था। उसके बाद इस गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। करीब एक माह तक ये गांव हॉटस्पॉट रहा था। तमाम लोगों को क्वारंटीन किया गया था। अब फिर ये गांव सील कराया जाएगा। इसे हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
कॉलेज डायरेक्टर के संपर्क में आया दोस्त, हुआ संक्रमित
उझानी (बदायूं)। रविवार रात आई रिपोर्ट में उझानी कस्बे के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताते हैं कि कुछ दिन पहले एक कॉलेज का डायरेक्टर कोरोना पॉजिटिव निकला था। ये युवक उस डायरेक्टर का दोस्त है। इससे वह डायरेक्टर के संपर्क में आया था। फिर वह कोरोना पॉजिटिव हो गया।
तो संक्रमित ग्राहकों के संपर्क में आई सराफा फैमिली
बिसौली कस्बे में कोरोना पॉजिटिव निकलीं तीन महिलाएं सराफा व्यापारी के परिवार से हैं जबकि एक युवक साहूकारा मोहल्ले में निकला है। वो भी सराफा फैमिली के नजदीक था। माना जा रहा है कि कुछ दिन पहले बिसौली कस्बे में कोरोना पॉजिटिव निकले थे। शायद उन्हीं में से कोई सामान खरीदने उनकी दुकान पर आ गया होगा जिससे ये परिवार के लोग भी कोरोना पॉजिटिव हो गए।
238 सैंपल जांच को भेजे
रविवार को जिले से 238 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें कुछ सैंपल उसहैत कस्बे में कैंप लगाकर लिए गए थे जबकि कुछ सैंपल अलग क्षेत्रों से लिए गए हैं। इधर, रविवार रात आई रिपोर्ट में 21 कोरोना पॉजिटिव और 54 निगेटिव निकले हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
क्या कहते हैं अधिकारी
रविवार रात कुल 75 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें दस शहर में, तीन उझानी, तीन दहगवां, चार बिसौली और एक महिला दातागंज में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सभी को कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा गया है। इससे एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
--------------------------
उझानी कोतवाली का एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस पर पूरा थाना बंद नहीं कराया जाएगा। जो गाइड लाइन है, उसके अनुसार कार्य होगा। सरकारी दफ्तर है बंद नहीं किया जा सकता। फिलहाल पब्लिक से दूरी बनानी होगी। सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा। मास्क लगाना अनिवार्य है। तभी कोरोना संक्रमण से जीत सकते हैं। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी