फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

शेखूपुर कस्बे में निकले चार कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Fri, 12 Jun 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
covid 19
शेखूपुर में मिले कोरोना पॉजिटिव को एंबुलेंस से कोविड अस्पताल ले जाते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गुरुवार रात आई 127 सैंपल रिपोर्ट में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इससे पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ये चारो मरीज शहर से सटे शेखूपुर कस्बे के हैं। दो दिन पूर्व तीन प्रवासी दिल्ली और एक मुंबई से लौटा था। इस पर मंगलवार को उनके सैंपल जांच को भेजे गए थे। उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चारो को उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दिया गया है। कस्बे को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। ये चारो मरीज प्रवासी हैं। बताते हैं कि इनमें दो प्रवासी सोमवार रात एक रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली से लौटे थे। दूसरे दिन उन्होंने शेखूपुर के ही स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपना सैंपल कराया था। इनके अलावा एक प्रवासी दिल्ली से अपने परिवार के पांच लोगों के साथ कार में सवार होकर लौटा था। उसने भी दूसरे दिन जाकर सैंपल कराया जबकि चौथा प्रवासी मुंबई से लौटा है। वह 21 लोगों के जत्थे में शामिल होकर मुंबई से मथुरा तक आया था। फिर मथुरा से एक मिनी बस से शेखूपुर पहुंचा। इसने भी मंगलवार को ही सैंपल कराया था। तब से ये प्रवासी अपने घर पर थे।
विज्ञापन

इधर, गुरुवार रात 127 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिनमें 123 सैंपल निगेटिव निकले जबकि शेखूपुर निवासी चारो प्रवासी पॉजिटिव पाए गए। इसकी सूचना पर देर रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ शेखूपुर पहुंच गए। फिर एक-एक करके चारो मरीजों को तलाश किया गया। उस समय चारो मरीज अपने घर पर ही मिले। इससे एक एंबुलेंस बुलाकर उन्हें उझानी के कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दिया गया। इसके साथ ही कस्बे को सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। देर रात तक सभी अधिकारी शेखूपुर कस्बे में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के 46 परिजन क्वांरटीन
शेखूपुर कस्बे में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवकों के परिवार से 46 लोगों को क्वांरटीन किया गया है। इनमें तीन युवकों के परिवार के आठ-आठ और एक युवक के परिवार से 22 लोग बताए जा रहे हें। इसके अलावा उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। अनुमान है कि इन पॉजिटिव मरीजों की भी लिस्ट काफी लंबी निकलेगी।
आज आएगी गाजियाबाद से भागे मरीज के परिजनों की सैंपल रिपोर्ट
बदायूं से बरेली भेजे गए हरदोई के कोरोना पॉजिटिव मरीज की नौ जून की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके अगले दिन मरीज के शव का बरेली में अंतिम संस्कार किया गया। ये पॉजिटिव मरीज पांच जून को गाजियाबाद जिले से भाग कर म्याऊं आया था। आठ जून को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को उसके बारे में पता चला तो मरीज को इलाज के लिए भेजा गया। इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। जिला अस्पताल में क्वांरटीन किए गए उसके परिवार के 32 लोगों के सैंपल दूसरे दिन भेजे गए थे। अभी उनकी सैंपल रिपोर्ट नहीं आई है। संभवत: शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट आ जाएगी।

----------------
गुरुवार देर शाम 127 सैंपलों की रिपोर्ट आयी है। इसमें शेखूपुर कस्बे में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि एक ककराला में पाया गया है। यह सभी प्रवासी है। सभी को उझानी के कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाकी उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed