फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Court order to file report on block employee

Budaun News: कोर्ट का ब्लॉक कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Wed, 07 Feb 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Court order to file report on block employee
रिश्वत न देने पर दी थीं जाति सूचक गालियां, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी व खुद के मानदेय के भुगतान के लिए ब्लॉक पर तैनात कर्मचारी ने रोजगार सेवक से एक लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि मना करने पर कर्मचारी ने रोजगार सेवक को जाति सूचक गालियां दी। थाना पुलिस से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर रोजगार सेवक ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने इस्लामनगर पुलिस को सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।

इस्लामनगर ब्लॉक कार्यालय में एक कर्मचारी तैनात है जो क्षेत्र की ग्राम पंचायतों पर होने वाले मनरेगा के कार्यों का भुगतान करने का काम करता है। गांव में तैनात रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान भी वही करता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जगत पीपरी पर तैनात रोजगार सेवक दिनेश कुमार 12 जनवरी को मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और खुद के मानदेय का भुगतान कराने की जानकारी लेने ब्लॉक कार्यालय गए। यहां तैनात कर्मचारी ने भुगतान करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। दिनेश ने रुपये देने को मना कर दिया और अपने साथी सतीश कुमार और बदन सिंह के साथ गांव के लिए चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कर्मचारी इस्लामनगर तिराहे पर मिला और उसको रोक लिया। आरोप है कि उसे जाति सूचक गालियां देने के साथ मारपीट भी की गई। रोजगार सेवक ने थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटकाया। मंगलवार को अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट उदयभान सिंह ने थाना इस्लामनगर पुलिस को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना कराए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed