फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Counting completed after three days; 6,611 liters of illicit liquor seized from a truck.

Budaun News: तीन दिन बाद पूरी हुई गिनती, ट्रक से 6611 लीटर अवैध शराब बरामद

Sun, 19 Jul 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Counting completed after three days; 6,611 liters of illicit liquor seized from a truck.
हजरतपुर ​पुलिस की गिरफ्त में ट्रक मालिक और अवैध ्रशराब।
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र में भूसे में छिपाकर ले जाई जा रही शराब से भरा ट्रक पलटने के मामले में बोतलों और पौव्वों की गिनती पूरी हो गई है। हादसे के बाद शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गई थीं। गिरफ्तार किए गए ट्रक मालिक ने पुलिस को बताया कि चालक ने पंजाब से बिहार के भाड़े की जानकारी दी थी। पुलिस ने ट्रक से कुल 23,952 बोतल, हॉफ और पौव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद होने की पुष्टि की है। जिसकी कुल मात्रा 6611.76 लीटर नापी गई है। पुलिस ने ट्रक मालिक को न्यायालय के सामने पेश कर दिया। वहीं ट्रक चालक अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया था। इसके बाद से पुलिस और आबकारी विभाग की टीम शराब की पेटियों की गिनती में लगी हुई थी। गिनती पूरी होने के बाद पुलिस ने पूरी खेप 23,952 बोतलें, हॉफ और पौव्वे कब्जे में लेकर ट्रक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के थाना मुरार के लोचन नगर निवासी ट्रक मालिक विवेक कुमार ने बताया कि ट्रक चालक मध्य प्रदेश के इंदौर जनपद के गीता पैलेस गली नं 8 निवासी मोहम्मद तौफिक ने ट्रक में क्या माल लादा है, ये जानकारी नहीं दी थी। सिर्फ यही कहा था कि गाड़ी पंजाब से बिहार लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वहीं चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। ट्रक के पलटने पर पुलिस को सूचना दी गई। पंजाब से बिहार जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब तस्करी के संगठित नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।


मामला संज्ञान में है। प्रकरण में केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।- अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी



तीन ब्रांडों की मिली शराब
हजरतपुर थाना क्षेत्र में पलटे ट्रक में तीन अंग्रेजी बांड की अवैध शराब मिली है। आबकारी क्षेत्र द्वितीय के प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि इसमें इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग व रॉयल चेलेंज शामिल हैं। इम्पीरियल ब्लू की 109 पेटियां, 149 हॉफ की पेटियां, 164 पौव्वों की पेटियां मिली हैं। रॉयल स्टैग की 39 पेटियां, 67 हॉॉफ की पेटियां और 92 पौव्वों की पेटियां मिली हैं। वहीं, रॉयल चेलेंज ब्रांड की 20 पेटियां, 30 हॉफ की पेटियां, 78 पौव्वों की पेटियां मिली हैं। कुल पेटियों की संख्या 748 है। कब्जे में कुल 6611.76 लीटर अवैध शराब ली गई है।

हजरतपुर पुलिस की गिरफ्त में ट्रक मालिक और अवैध ्रशराब।

हजरतपुर पुलिस की गिरफ्त में ट्रक मालिक और अवैध ्रशराब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed