फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Counselling the confusion DIET administration

काउंसिलिंग पर असमंजस में डायट प्रशासन

Sun, 08 Mar 2015 07:12 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 08 Mar 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में पांचवें चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलनी थी लेकिन निर्देश न मिलने के कारण डायट संस्थान असमंजस में है। हालांकि प्राचार्य का कहना है कि निर्देश प्राप्त होते ही पांचवीं काउंसिलिंग करा दी जाएगी। सभी तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि अभी तक चार काउंसिलिंग हो चुकी हैं। इसमें चौथी काउंसिलिंग में जहां प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के तहत आरक्षित वर्ग में 65 फीसदी यानि 97 अंक पर पात्र मानते हुए अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए काउंसिलिंग में बुलाया गया था। वहीं अब आरक्षित वर्ग को टीईटी में अब पांचवीं काउंसिलिंग में 60 फीसदी यानि 90 अंक वालों को बुलाया गया है। इसमें अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी भी काउंसिलिंग करा सकेेंगे लेकिन उनके पहले वाली कंडीशन 105 अंक यानि 70 फीसदी ही है। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में सिर्फ जानकारी मिली थी। कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए थे। इसके बाद होली का अवकाश हो गया। चूंकि नौ मार्च को अवकाश समाप्त हो रहा है। श्री शर्मा ने बताया की सोमवार को ही किसी प्रकार के आदेश आने की जानकारी हो पाएगी। अगर आदेश मिलते है तो इसका पालन करते हुए काउंसिलिंग प्रक्रिया कराई जाएगी। अन्य सभी तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed