फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Councilors gave memorandum to DM regarding problems

Budaun News: समस्याओं को लेकर सभासदों ने दिया डीएम को ज्ञापन

Sun, 21 Jan 2024 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Councilors gave memorandum to DM regarding problems
समस्याओं को लेकर तहसील में ज्ञापन देने को जाते सभासद। संवाद
बिल्सी। नगर पालिका के एक दर्जन से अधिक सभासदों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए तहसील में पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि नजूल की भूमि पर नगर पालिका परिषद ने अवैध तरीके से कुछ दुकानों का निर्माण कराया। जिनमें से 26 दुकानों की नीलामी जांच विचाराधीन होने की वजह से नहीं हो पा रही है। जिनमें से दो दुकानों पर कुछ दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा भी कर लिया है। शिकायत की गई पर कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

इसी प्रकार कई वर्षों से एक ही पटल पर तैनात लिपिक का पटल बदलने। 26 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का कार्य मानक के अनुसार कराने तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सभासद राहुल कुमार, अजीत सिंह गुर्जर, उमेश बाबू, बनवारी लाल, सूर्यप्रकाश देवल, प्रखर माहेश्वरी, मनीश असावा, सलीम राइन, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, सत्यपाल, तौफीक अंसारी, धर्मवीर सिंह, हरपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed