{"_id":"60846d218ebc3ed1ea3f5a4a","slug":"corona-positive-badaun-news-bly444897851","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जजी कर्मी और चौकी इंचार्ज समेत 383 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ जजी कर्मी और चौकी इंचार्ज समेत 383 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी कोरोना मरीजों की खासी संख्या रही। रात आई रिपोर्ट में 383 कोरोना पॉजिटिव निकले। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर दो हजार से ऊपर पहुंच गई है। इस तरह लगातार बढ़ रहे मरीजों से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हैरान है। बहरहाल सामान्य मरीजों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
शनिवार को जिलेभर में 2640 सैंपल एकत्र किए गए। इनमें 1256 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए हैं। जबकि 1384 सैंपलों की एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई। इधर, देर रात आई इसकी जांच रिपोर्ट में 383 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें नौ जजी कर्मचारी पॉजिटिव बताये जा रहे हैं। इससे दीवानी परिसर स्थित न्यायालय 26 अप्रैल 2021 को खुलेंगे। इधर, इस्लामनगर क्षेत्र के रुदायन चौकी इंचार्ज संजय सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वह बरेली में जाकर होम क्वारंटीन हुए हैं।
शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 198 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके अलावा उझानी में 35, दातागंज में 31, बिसौली में 20, म्याऊं में 16, जगत में 11, उसावां में नौ, समरेर में सात, अंबियापुर और कादरचौक में छह-छह, वजीरगंज, इस्लामनगर और सहसवान में चार-चार, सालारपुर में तीन और आसफपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। अन्य जिलों के 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही 11 लोग दोबारा कराई गई जांच में पॉजिटिव निकले हैं।