फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona negative report

निगेटिव निकली दातागंज की महिला, मौत के बाद लिया गया था सैंपल

Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
corona negative report
बदायूं। चार दिन पहले जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में जिस महिला की मौत हुई थी, वह महिला जांच में निगेटिव निकली। मरने के बाद उसका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। उसके लक्षण देखकर जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को लाश सौंपकर एक और बड़ी गलती कर दी थी। गनीमत रही कि महिला जांच में निगेटिव निकली, नहीं तो आज स्वास्थ्य विभाग के पास कोई जवाब नहीं होता।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौनी निवासी एक महिला की चार दिन पहले ज्यादा हालत बिगड़ गई थी। परिवार वालों के अनुसार वह गुजरात से लौटे थे। वह गुजरात में एक भट्ठे पर काम करते थे। घर लौटे तो महिला की हालत बिगड़ गई। जब उसे जिला अस्पताल ले गए, तब उसे तेज बुखार था। अस्पताल स्टाफ ने उसे संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। मात्र आधा घंटा के भीतर महिला की मौत हो गई थी। हालांकि परिवार वाले महिला को पहले से बीमार बता रहे थे लेकिन महिला की हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने महिला का कोरोना टेस्ट सैंपल लिया। उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लाश सौंपते समय परिवार वालों को बता दिया गया था कि सुरक्षा मानक अपनाते हुए शव का अंतिम संस्कार करें। तीन दिन तक उसकी सैंपल रिपोर्ट नहीं आई। इसे लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की धड़कन तेज होती गई। एक दिन पहले यानी सोमवार को आई सैंपल रिपोर्ट में महिला निगेटिव निकली। तब कहीं जिला प्रशासन व स्वास्थ्य की जान में जान आई।
विज्ञापन

जिस समय महिला को लाया गया, उसकी हालत ज्यादा खराब थी। उसे तेज बुखार था। उसकी मौत होने के बाद सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। उसकी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव निकली है। - डॉ. सुकुमार अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed