फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona effect

कोरोना : संदिग्ध मरीजे बढ़े तो प्राइवेट चिकित्सकों ने बढ़ा दी फीस

Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona effect
बदायूं। पूरा देश कोरोना वायरस के खौफ से दहशत में है। विभिन्न राज्यों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। संदिग्ध मरीज भी सामने आ रहे हैं। लोगों में खौफ इतना है कि सामान मरीजों को भी कोरोना वायरस का संदिग्ध माना जाने लगा है। महामारी के इस बुरे दौर में एकजुटता का परिचय देने के साथ सरकार और एक-दूसरे की मदद करने को आगे आ रहे हैं। मगर जिले के प्राइवेट चिकित्सकों ने इसके उलट फैसला किया है। इस मौके का नाजायज फायदा उठाकर निजी चिकित्सक इमरजेंसी के नाम पर मरीजों से अपनी फीस बढ़ाकर वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 110 प्राइवेट हॉस्पिटल और क्लीनिक हैं। इनमें बैठने वाले चिकित्सकों का ओपीडी और इमरजेंसी का समय तय कर रखा है। कुछ चिकित्सकों ने ओपीडी टाइम को ही इमरजेंसी बना दिया है। उनके यहां मरीजों के नंबर लगते हैं। जल्दी वाले मरीज को ओपीडी में दिखाने का अलग से चार्ज देना पड़ता है। जो मरीज अलग से फीस नहीं देते उन्हें अपना नंबर आने के इंतजार में घंटों बैठना पड़ता है। कोरोना वायरस के बहाने डॉक्टरों ने ओपीडी बंद करके मरीजों को इमरजेंसी के नाम पर देखना शुरू कर दिया है। इमरजेंसी के नाम पर मरीजों से मुंहमांगी फीस वसूली जा रही है। इमरजेंसी फीस लिए बगैर डॉक्टर मरीज को हाथ नहीं लगाते हैं। सिविल लाइंस एरिया के तीन चिकित्सक कोरोना वाइरस आने के बाद से दो सौ रुपये से लेकर पांच सौ तक वसूल रहे है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के कई चिकित्सक इमरजेंसी के नाम पर फीस बढ़ाकर ले रहे है।
विज्ञापन

दरअसल फीस नहीं बढ़ाई गई है। कोरोना को लेकर किसी हॉस्पिटल में ओपीडी नहीं चल रही है। इससे जो भी मरीज आ रहे हैं, उनसे इमरजेंसी के मुताबिक फीस ली जा रही है, नहीं तो मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शरद कुमार गुप्ता, सचिव आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed