फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

मुश्किल में न डाल दे ये लापरवाही

Wed, 01 Sep 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
corona
बाजार में लगी भीड़भाड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सरकार ने रात नौ बजे से गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है लेकिन बाजार के हालात कुछ और ही हैं। यहां दिन में जबरदस्त भीड़ रहती है। सामाजिक और धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं। ऐसे हालात में बढ़ते संक्रमण को रोकना चुनौती से कम नहीं है। जरूरी है कि इन परिस्थितियों में कोरोना को लेकर सावधानी बरती जाए और कोविड गाइड लाइन का पालन हो।
विज्ञापन

एक माह से सरकार और स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। इससे वैक्सीनेशन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन कराएं। जिससे समय आने पर सुरक्षित रह सकें लेकिन जिले के हालात अलग हैं। जिले में आखिरी कोरोना संक्रमित छह अगस्त को निकला था। उससे पहले लोग सड़कों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बहुत कम दिखाई दे रहे थे। ये समय जिले वासियों के लिए बहुत अच्छा रहा लेकिन 25 अगस्त को कोरोना संक्रमण की फिर शुरुआत हो गई। उस दिन जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव निकले। उनमें एक अलापुर, एक म्याऊं और एक हजरतपुर इलाके में निकला। इसके तीन दिन बाद 28 अगस्त को दो कोरोना संक्रमित और मिले। उनमें एक खेड़ा नवादा और एक वजीरगंज कस्बे में पाया गया। इसके बावजूद बाजार, वाहन, स्टैंड, कार्यालयों में भीड़भाड़ पर असर नहीं पड़ रहा है। लोग सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

-
सीओ सिटी और इंस्पेक्टर ने बंद कराईं दुकानें
रात्रि गश्त प्रभावी बनाने के लिए सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर कोतवाली देवेंद्र कुमार धामा रात आठ बजे शहर के बीच छह सड़का पहुंच गए। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से पहले दुकानदारों को आगाह किया। फिर उन्हें समय पर दुकानें बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने ये भी कहा कि लोग अपने-अपने घर चले जाएं। कोरोना गाइड लाइन का पालन भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बरातेगदार और गुलड़िया में हुआ नौटंकी का आयोजन
एक ओर जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है तो वहीं कस्बा गुलड़िया और बरातेगदार गांव में नौटंकी कराकर भीड़ जुटाई गई। बताते हैं कि गुलड़िया कस्बे में हुई नौटंकी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें कई नर्तकियां नृत्य करती नजर आ रहीं हैं और लोग भीड़ लगाए हैं। बताते हैं कि नौटंकी कराने की लोगों को परमीशन भी नहीं दी गई थी। इसके बावजूद दोनों जगह नौटंकी कराई गई।
-
क्या कहते हैं लोग
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी बना है। इससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ नहीं तो सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और मास्क जरूर पहने। इससे काफी हद तक सभी सुरक्षित रहेंगे।
-विनोद, गांधी ग्राउंड
-
कोरोना संक्रमण फिर फैल रहा है। इससे बचने के लिए लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। कम से कम लोग दो मीटर की दूरी बनाकर अवश्य चलें। इससे एक-दूसरे के संपर्क में आने से बचेंगे।
- सचिन, छह सड़का
-
कोरोना काल में सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों को हुआ है। इससे कोशिश करें कि उनका काम भी चलता रहे और कोरोना संक्रमण से बचे रहें। दुकानदार अपनी दुकानों पर सावधानी बरतें। सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।

- ज्योति, व्यापारी
-
हम यही कहेंगे कि दुकानदारों को इस समय और सावधानी बरतने की जरूरत है। दुकान पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए रस्सी बांधें। सैनिटाइजर से ग्राहकों के हाथ साफ कराएं। उसके बाद ही उन्हें सामान दें या फिर उनके रुपये लें।
- चंदर, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed