फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव को देखने उसहैत के लोग भी पहुंचे थे बिसौली

Fri, 26 Jun 2020 08:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। बिसौली कस्बे में कोरोना संक्रमण से मरे युवक को देखने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। अब तक उसके संपर्क में आने से पंद्रह लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके बावजूद बिसौली में ही करीब चालीस संदिग्ध लोग और निकले हैं। इनके अलावा उसहैत के लोग भी बिसौली पहुंचे थे लेकिन वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रेस होने से छूट गए थे। अब विभाग उन्हें भी तलाश कर रहा है।
विज्ञापन

बीते 19 जून को बिसौली कस्बे के शीशमहल मोहल्ला निवासी एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रात के समय उसे बिसौली लाया गया था। तब तक लोगों को जानकारी नहीं थी कि वह कोरोना पॉजिटिव था। परिवार वालों को ये जरूर पता था कि उसका सैंपल लिया गया था। उसको दफन करने के दौरान परिवार, आस पड़ोस और रिश्तेदारों की अच्छी खासी भीड़ हो गई थी। परिवार वालों ने युवक के शव को सुबह के समय दफन कर दिया था। दोपहर बाद उसकी रिपोर्ट आई कि वह कोरोना पॉजिटिव था। उसकी रिपोर्ट देखकर परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। तब कहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ले को हाटस्पॉट बनाया और उसे सील कराया। जब मोहल्ले में सर्वे कराया गया तो 106 लोग संपर्क में आने वाले निकले। उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। 24 जून को आई रिपोर्ट में बिसौली के ही 12 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि तीन लोग शहर के बिसौली पहुंचे थे। वे भी संक्रमित हो गए।
विज्ञापन

जब इनकी हिस्ट्री खंगाली गई तो इन लोगों के संपर्क में आने वाले करीब 40 लोग निकले। इनके अलावा कुछ लोग उसहैत कस्बे से भी बिसौली पहुंचे थे। बताते हैं कि उनमें अधिकतर लोग कोरोना पॉजिटिव के रिश्तेदार शामिल हैं। अभी तक उनके सैंपल नहीं लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग उनको भी तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली में जो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं और जिस युवक की मौत हुई थी। उसे देखने के लिए कौन-कौन गया था। उन सबको तलाश किया जा रहा है। जो लोग सामने आए हैं। उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। संपर्क में आने वालों की तलाश जारी है।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed