फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona affect

रोडवेज परिसर में बनाया थर्मल स्क्रीनिंग सेंटर, कराई बैरिकेडिंग

Sun, 25 Apr 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
corona affect
एसडीएम के नेतृत्व में रोडवेज परिसर में कराई गई बैरिकेडिंग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद में प्रवासी श्रमिकों ने अपने घरों की ओर रूख कर लिया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बदायूं आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में एआरएम रोडवेज राजेश कुमार को निर्देश दिए हैं कि सभी रोडवेज चालक-परिचालकों को बताएं कि यात्रियों को रोडवेज बस स्टैंड के अंदर उतारें, ताकि वहां पर उनकी जांच हो सके। इसके लिए बकायदा रोडवेज परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग सेंटर बनाया है, जिसकी बैरिकेडिंग की गई है। शनिवार को एसडीएम सदर लाल बहादुर ने एआरएम के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रदेशों में लॉकडाउन लगा दिया गया है, तो कुछ जगहों पर कोविड के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीं प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से शनिवार और रविवार का सप्ताहांत कर्फ्यू लगा दिया है। जिसकी वजह से अन्य प्रदेशों और जिले में रहने वाले लोगों ने अपने गृह जनपद की तरफ लौटना शुरू कर दिया है। ऐसे में काफी संख्या में दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य जगहों से लोग बदायूं आ रहे हैं। इसमें कई संक्रमित हो सकते हैं। जिनकी कोविड जांच होना बेहद जरूरी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पिछले दिनों एआरएम को निर्देशित किया था कि वह सभी रोडवेज चालक परिचालक को इसकी जानकारी दे दें। ताकि वह यात्रियों को रास्ते में न उतारें, बल्कि सीधे रोडवेज परिसर में ही आकर उतारें, जिससे उनकी जांच हो सके। इसके बाद में चालक-परिचालकों ने ऐसा करना शुरू कर दिया है। लेकिन रोडवेज पर उतारने के बाद में अधिकतर लोग यूं ही चले जाते थे और कुछ की ही थर्मल स्क्रीनिंग से जांच हो पाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देेश पर एसडीएम सदर लाल बहादुर ने रोडवेज परिसर के अंदर बने थर्मल स्क्रीनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग ने बाद जो लोग सामान्य होंगे, उन्हें घर भेज दिया जाएगा। जिनमें कोविड के लक्षण मिलेेंगे उनकी जांच कराई जाएगी और पॉजिटिव होने पर उन्हें होम आइसोलेट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed