फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Corn spread on the road... Bike rider slipped and fell in front of e-rickshaw, died

Budaun News: सड़क पर फैलाया मक्का... बाइक सवार फिसलकर ई-रिक्शा के आगे गिरा, मौत

Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corn spread on the road... Bike rider slipped and fell in front of e-rickshaw, died
बदायूं। सड़क पर सुखाई जा रही मक्का से बाइक फिसल गई और सामने से आ रहे ई-रिक्शा के सामने जा गिरी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी के रहने वाले संदीप (25) शुक्रवार की शाम को बाइक से अपने खेत पर गया था। रात करीब नौ बजे वह घर लौट रहा था। मुड़िया करेंगी रोड पर गांव के ही लोगों ने मक्का सूखने के लिए उसे सड़क पर फैला दिया था। युवक रात में मक्का नहीं देख सका। उसकी बाइक सड़क पर फैली मक्का पर पहुंची तो फिसल गई और वह बीच सड़क पर गिर गया। इसी दौरान करेंगी की ओर से आ रहे ई-रिक्शा भी बाइक से टकरा गया, जिसमें बाइक सवार युवक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि मक्का किसने फैलाया था, इसकी जानकारी की जा रही है। सड़क पर मक्का फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed