{"_id":"65aa750b28f892ed990bdaa6","slug":"contract-workers-sat-on-strike-for-the-second-day-badaun-news-c-123-1-sbly1035-11953-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे संविदा कर्मी
विज्ञापन
उझानी में दूसरे दिन भी धरना पर बैठे संविदा कर्मी। संवाद
रिसौली उपकेंद्र पर लाइनमैनों से मारपीट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। रिसौली उपकेंद्र पर पावर कारपोरेशन में संविदा पर तैनात लाइनमैनों से मारपीट के मामले में दूसरे दिन भी अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना जारी रहा।
उझानी में अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे संविदा कर्मियों ने एक और मामले को लेकर भी आवाज बुलंद की। लाइनमैन अनिल ने बताया कि करीब दो महीने पहले जेई ने उसके साथ मारपीट की थी, लेकिन उस वक्त कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद रिसौली उपकेंद्र पर गांव के ही तीन लोगों ने दुर्गेश समेत चार संविदा कर्मियों से मारपीट की। बिल्सी थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
इस बीच, अनिल प्रकरण में एसडीओ ने धरनास्थल पर ही संविदा कर्मियों से जानकारी की। जेई पहले ही अफसरों के सामने अपना पक्ष रख चुके हैं। इस दौरान दुर्गेश समेत विभिन्न संविदा कर्मियों ने पुलिस कार्रवाई होने के बाद धरना समाप्त करने का एलान किया। दूसरे दिन धरने पर नरेश प्रदीप, रामप्रकाश, मनोज, विनीत, रोहित, पिंकू तोमर और पवन बैठे।