{"_id":"6349b50c9fe27e50396bbc93","slug":"container-collided-with-high-tension-line-jammed-two-km-long-badaun-news-bly50084369","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से टकराया कंटेनर, शहवाजपुर चौराहे से दो किमी लंबा जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से टकराया कंटेनर, शहवाजपुर चौराहे से दो किमी लंबा जाम लगा
विज्ञापन
शहवाजपुर चौराहे पर हाईटेंशन लाइन से कंटेनर के टकराने के बाद लगा जाग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। शहवाजपुर चौराहे पर एक कंटेनर हाईटेंशन लाइन को छू गया। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ट्रक रोड के बीच में तिरछा खड़ा हो गया। इससे चौराहे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और ट्रक के ऊपर से तार हटाकर उसे हटाया।
शुक्रवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे ई-रिक्शा लदा एक कंटेनर पटियाली सराय से शहवाजपुर चौराहे वाले रोड पर आ रहा था। कंटेनर काफी ऊंचा था और उसमें लदे ई-रिक्शा भी ऊपर तक निकल रहे थे। जैसे ही यह चौराहे पर आकर दातागंज चुंगी जाने वाले रोड पर मुड़ा तभी अचानक ही ऊपर लदे रिक्शा हाईटेंशन लाइन से छू गए। इतने में ही शोर मच गया तो कंटेनर का ड्राइवर नीचे कूद गया।
मुड़ने के दौरान ट्रक चौराहे पर ही तिरछा खड़ा रह गया। लोग डर से इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान लाइन चालू थी और पूरे ट्रक में करंट आ रहा था। तार खिंचने के कारण दो खंभे भी काफी झुक गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को फोन किया, तब बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। लोगों ने डंडे के सहारे ट्रक के ऊपर से तार हटाए। इस दौरान शहवाजपुर चौराहे से वाणिज्यकर कार्यालय और दूसरी तरफ नई सराय गेट तक लगभग दो किमी लंबा जाम लग गया। इससे लगभ आधा घंटा यातायात बाधित रहा।

शहवाजपुर चौराहे पर हाईटेंशन लाइन से टकराया कंटेनर। संवाद- फोटो : BADAUN
विज्ञापन