फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of Kadar Chowk and Dahgwan ITI is incomplete

Budaun News: कादरचौक और दहगवां आईटीआई का निर्माण अधूरा

Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Construction of Kadar Chowk and Dahgwan ITI is incomplete
कादरचौक में बना आईटीआई भवन। संवाद - फोटो : kathua
बदायूं। कादरचौक और दहगवां में बन रही आईटीआई का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सकता है। इसलिए इनका संचालन नहीं शुरू हो सका और विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए शहर आना पड़ता है। इन दोनों आईटीआई के निर्माण के लिए 6.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में छह आईटीआई संचालित है। यहां पर दो हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से दातागंज, बिल्सी, बिसौली व बदायूं अपनी-अपनी बिल्डिंग में संचालित है। कादरचौक, दहगवां में भी काफी पहले आईटीआई की बिल्डिंग बनाने के लिए स्वीकृति दे दी गई थी। 6.25 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर निर्माण कार्य शुरू हो गया था। शुरुआत में निर्माणदायी संस्था को करीब चार करोड़ रुपये मिले थे। हालांकि नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आईटीआई प्रशासन ने अधूरे भवनों में ही शुरू कर दिया है। ऐसे में इस बार जो भी विद्यार्थी आईटीआई में प्रवेश लेंगे। उनको जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। अब नए सत्र की पढ़ाई अब यहीं से होगी।
विज्ञापन

-------
इन ट्रेड में होनी है पढ़ाई
- आईटीआई में इलेक्ट्रिकल एंड वेंडर, फिटर, मोटर मैकेनिक, स्टेनोग्राफी हिंदी, सीट मेटर, वायरमैन, इलेक्ट्रिकल पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन, कढ़ाई और सुई टेक्नोलॉजी ट्रेड्स समेत अन्य ट्रेड की पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन-
- नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं शुरू से कादरचौक और दहगवां में ही पढ़ाई करेंगे। भवन निर्माण अधूरा है, उसको रुपये मिल रहे हैं। जल्द की भवन निर्माण पूर्ण हो सकेंगे।
-वेदव्रत आर्य, प्रधानाचार्य आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed