फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Constable who was creating ruckus in Bhandara was beaten up

Budaun News: भंडारे में शराब पीकर हंगामा कर रहे सिपाही को पीटा

Fri, 31 Mar 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Constable who was creating ruckus in Bhandara was beaten up
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हंगामा कर रहे सिपाही को आक्रोशित लोगों ने पीट दिया। पिटाई के बाद सिपाही मौके से भाग गया। पुलिस मामला को दबाने में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शहर के वन विभाग रोड पर रामनवमी के अवसर पर भंडारा करा रहे थे। भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात सिपाही भंडारे में पहुंचा। उससे प्रसाद ग्रहण करने को कहा तो वह श्रद्धालुओं के साथ बैठ गया।
विज्ञापन

भंडारा करा रहे लोगों ने उसके सामने प्रसाद रखा तो वह उसके साथ शराब पीने लगा। उसे शराब पीता देख श्रद्धालुओं ने नाराजगी जाहिर की तो भंडारा कराने वालों की नजर उस पर पड़ी। देखा कि वह श्रद्धालुओं के बीच शराब पी रहा था। यह देखकर काफी देर तक सभी उससे शराब पीने से मना करते रहे, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने वर्दी का रौब झाड़ा तो आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसको जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा गया। पिटाई के बाद सिपाही सभी को गाली देते हुए वहां से भाग निकला। एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, थाने पर शिकायत भी नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed