फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Constable dies wife and children injured in collision with unknown vehicle in Badaun

UP: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत, पत्नी और बच्चे घायल; साले की शादी शामिल होने जा रहा था परिवार

Sat, 02 Dec 2023 10:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उघैती
संवाद न्यूज एजेंसी, उघैती Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Dec 2023 10:38 PM IST
सार

सिपाही के पत्नी और बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। उसका पता करा रहे हैं।

विज्ञापन
Constable dies wife and children injured in collision with unknown vehicle in Badaun
सिपाही भूपेंद्र भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित उघैती थाना क्षेत्र में बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर ग्राम चाचीपुर के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार सिपाही भूपेंद्र भारती (30) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। भूपेंद्र अपने परिवार के साथ चचेरे साले की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। पुलिस ने सिपाही के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन

संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय बाबई निवासी भूपेंद्र भारती बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र में यूपी 112 पुलिस में तैनात हैं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव चाचीपुर में उनकी ससुराल है। चार दिसंबर को उनके चचेरे साले राहुल की शादी है। इससे भूपेंद्र अपनी पत्नी प्रीति, बेटी प्रियांशी और बेटे विवेक के साथ सेंट्रो कार से चाचीपुर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी कार बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर चाचीपुर गांव के नजदीक पहुंची थी कि तभी तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत कार सवार घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से हालत देखकर भूपेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही सिपाही ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी और बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। उसका पता करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed