Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Consolidation department peon arrested while taking bribe in Bisauli tehsil of Budaun

Budaun News: दो लाख रुपये रिश्वत लेते चकबंदी विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, अधिकारी फरार; दोनों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 07:22 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली में सोमवार को एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने चकबंदी अधिकारी के कहने पर एक किसान से दाखिल खारिज कराने के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत ली थी। 

विज्ञापन
Consolidation department peon arrested while taking bribe in Bisauli tehsil of Budaun
आरोपी पेशकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार दोपहर बिसौली में चकबंदी अधिकारी कार्यालय परिसर में दो लाख रुपये की रिश्वत लेते चकबंदी अधिकारी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पकड़ लिया। उसने बताया कि चकबंदी अधिकारी के कहने पर उसने जमीन के मामले में रुपये लिए थे। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने चकबंदी अधिकारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके से भागे चकबंदी अधिकारी को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी अजीत सिंह के मुताबिक, साल 2007 में उनकी मां मंजुल ने तीन लोगों से करीब 20 बीघा जमीन खरीद कर बैनामा कराया था। जमीन का मां के नाम दाखिल खारिज भी हो गया। करीब तीन माह पहले बिसौली चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंघल और उनकी टीम ने मां के नाम दर्ज जमीन को नवीनपर्ती में दर्ज करा दिया। चकबंदी अधिकारी जमीन को ग्रामसभा की जमीन घोषित करने की लगातार धमकी दे रहे थे। इसको लेकर उनसे दस लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसके चलते उन्होंने हाईकोर्ट प्रयागराज में एक याचिका दाखिल की।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने चकबंदी अधिकारी के आदेश को निरस्त कर उस जमीन को पुन: अजीत सिंह की मां के नाम पर दर्ज करने का आदेश दिया। फिर भी चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंघल इसके एवज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम नरेश की मदद से उनसे दो लाख रुपये मांग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित ने एंटी करप्शन से की थी शिकायत 
अजीत सिंह ने इस मामले की शिकायत बरेली जाकर एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के चलते एंटी करप्शन टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने चकबंदी अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार करने की रुपरेखा तैयार की। सोमवार को तय समय पर एंटी करप्शन की टीम ने बिसौली चकबंदी अधिकारी कार्यालय के परिसर की घेराबंदी कर दी।

इसी बीच अजीत सिंह दो लाख रुपये लेकर न्यायालय के गेट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामनरेश के पास पहुंचे। जैसे ही अजीत ने कर्मचारी को दो लाख रुपये दिए, उसी दौरान टीम ने रंगेहाथ राम नरेश को गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले गई। यहां उसने चकबंदी अधिकारी के कहने पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेने की बात स्वीकार की। उधर, राम नरेश के पकड़े जाते ही चकबंदी अधिकारी मौके से भाग गया।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल की तहरीर पर हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के गांव घनसरे निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम नरेश और चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंघल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed