फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congressmen targeted the BJP government in the Save the Constitution dialogue.

Budaun News: संविधान बचाओ संवाद में कांग्रेसियों ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

Mon, 23 Feb 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen targeted the BJP government in the Save the Constitution dialogue.
संविधान बचाओं संवाद कार्यक्रम मौजूद कांग्रेस के नेता। स्त्रोत पार्टी
बदायूं। कांग्रेस पार्टी की ओर रविवार को शुक्र बाजार में संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, अंतरराष्ट्रीय शूटर पूनम पंडित ने पहुंचकर लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए एआई पर चर्चा करा रही है। कहा कि अमेरिका से व्यापार समझौता देशहित में नहीं है। अमेरिका से कृषि वस्तुओं का आयात खोलने से भारत के किसानों को भारी नुकसान होगा। अमेरिकी सामानों को टैक्स फ्री करने से टेक्सटाइल इंडस्ट्री समेत भारत के उद्योगों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र का खात्मा कर रही है। योगी सरकार ने सूबे में सांप्रदायिक शक्तियों को नफरत और हिंसा की खुली छूट दे रखी है। बदायूं के रुदायन में निर्दोष मुसलमानों के साथ मारपीट की घटना भाजपा के नफरती एजेंडा का परिणाम है। ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा राज में दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शूटर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव पूनम पंडित ने कहा कि एपस्टिन फाइल्स के खुलासे से भाजपा का महिला विरोधी चरित्र उजागर हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी की कुख्यात अपराधी एपस्टिन से मुलाकात का भाजपा को जवाब देना चाहिए। संविधान बचाओ संवाद में अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण शुरू कराने, दातागंज में चीनी मिल निर्माण कराने, किसानों के कर्जे माफ करने, छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों की सुरक्षा, भूमिहीन किसानों को एक एकड़ कृषि भूमि का पट्टा देने समेत जनमुद्दों को उठाया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, जिला महासचिव सत्यम यादव, दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, दीपक मिश्रा, प्रदीप सिंह, अर्जुन यादव, अभिषेक यादव आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed