फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congressmen staged a sit-in for the construction of the incomplete Mudha Pucca bridge.

Budaun News: अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना

Fri, 03 Oct 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a sit-in for the construction of the incomplete Mudha Pucca bridge.
बदायूं। दातागंज के समरेर को फरीदपुर से जोड़ने वाले अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस पर नायब तहसीलदार सतीश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव से वार्ता की। नायब तहसीलदार ने बताया कि पुल निर्माण का डीपीआर शासन को भेजा गया है। जल्द ही यह बनाया जाएगा। ऐसे में आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया, लेकिन कांग्रेस ने दो माह का अल्टीमेटम दिया है। अजीत यादव ने कहा कि 42 करोड़ की लागत से बना 700 मीटर का यह पुल पिछले साल आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। फरीदपुर की ओर का 180 मीटर संपर्क मार्ग बह जाने से पुल पर आवाजाही ठप है। पचास से अधिक गांवों की जनता परेशान है और तीन कार सवारों की मौत भी हो चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि योगी सरकार संवेदनहीनता दिखा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed