{"_id":"68e2d59ab2a4838e1003909d","slug":"congress-workers-protest-against-the-arrest-of-the-district-president-badaun-news-c-123-1-sbly1035-148405-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
उझानी में धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
उझानी। बरेली जाने को निकले कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को गिरफ्तार कर रात भर थाने में बैठाए रखने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन भेजा गया है।
नगर अध्यक्ष रियायत खां और ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप के साथ रविवार दोपहर आंबेडकर पार्क परिसर में बैठे कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिलाध्यक्ष बरेली जाने के लिए घर से बाहर निकले थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें दरवाजे से ही हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष को सिविल लाइंस थाने में रात भर रखा गया। ब्लॉक अध्यक्ष कश्यप ने सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। कहा- सरकार पुलिस के जरिये जनता की आवाज दबा नहीं सकती। कार्यकर्ताओं ने बरेली मामले में प्रशासन पर बेवजह कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
कानूनी प्रक्रिया के विपरीत समुदाय विशेष के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। करीब तीन घंटे तक धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
धरना पर अरुण पाराशर, मुजाहिद रजा, बिल्लू सिंह, पप्पू, जावेद, असगर हुसैन, सीनू सागर, दीपक कुमार, ताहिर और समीर अब्बास आदि थे।
शहर में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च ः बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक के बाद रविवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। यह मार्च परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर गांधी ग्राउंड, दिनेश चौक, पनवड़िया चौराहा होते हुए परशुराम चौक स्थित कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में लोगों से जनसंवाद कर वोट चोरी रोको फार्म पर हस्ताक्षर भी कराए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जितेंद्र कश्यप, असरार अहमद सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन एवं प्रांतीय आवाहन पर 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत वोट चोरी रोको फॉर्म पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।