{"_id":"67a4f8fd2b369ef8dd00e1b2","slug":"congress-will-hold-kisan-panchayat-in-narau-village-on-february-10-badaun-news-c-123-1-sbly1029-133938-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नरऊ गांव में 10 फरवरी को कांग्रेसी करेंगे किसान पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नरऊ गांव में 10 फरवरी को कांग्रेसी करेंगे किसान पंचायत
विज्ञापन
नरऊ गांव में किसानों से बात करते कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ।स्रोत-स्वयं
बदायूं। कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को नरऊ गांव का दौरा किया और उझानी नगर पालिका के नाले के पानी से डूबी किसानों की फसलों को देखा। पीड़ित किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को कांग्रेसी नरऊ में किसान पंचायत करेंगे।
अजीत यादव ने कहा कि उझानी नगर पालिका गंदे पानी को गैरकानूनी तरीके से नरऊ गांव के तालाब में छोड़ रही है। इसमें पानी बढ़ने से नरऊ और आस-पास के कई गांवों के हजारों किसानों के हजारों बीघा खेत पानी में डूब गए हैं। गेहूं और लहटा की फसलें डूबने से बर्बाद हो गई हैं ।
उन्होंने बताया कि गंदे पानी से भूगर्भ जल प्रदूषित हो गया है। घरों के नलों का पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। ग्रामीणों की जिंदगी बचने और जलमग्न होने से फसलों के नुकसान को बचाने के लिए उझानी पालिका के पानी को नरऊ गांव के तालाब में छोड़ने पर तत्काल रोक लगाने की आवश्यकता है। इस दौरान वीरपाल यादव, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव बृज भूषण गुर्जर, तेजेन्द्र कश्यप, मुनेंद्र यादव, जुगेंद्र यादव, पप्पू कश्यप, सुरेश कश्यप, राजाराम, भूदेव कश्यप आदि शामिल रहे।