बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के निर्देशन में ब्लॉक बिसौली व वजीरगंज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत पदयात्रा निकालकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव व महासचिव कृष्णवीर मौर्य ने आसफपुर की ग्राम पंचायत गोरियारी में ब्लाॅक महासचिव रामदुलार सिंह के साथ पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
वजीरगंज में पार्टी कार्यालय से नगराध्यक्ष सोमपाल शाक्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कठेरिया के नेतृत्व में मनवा तक यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह व जिला सचिव कल्लू शर्मा, महासचिव अकील अहमद भी शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पुनः भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकाल रहे हैं। इसमें उनका यही संदेश है कि डरेंगे नहीं झुकेंगे नहीं और सहेंगे भी नहीं। इस दौरान मीना शाक्य, सोमपाल शाक्य, नरेंद्र कठेरिया, सुनील सिंह,आरिफ खान, प्रहलाद कुमार, दिनेश पाल, सुरेश आदि उपस्थित रहे। संवाद