फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress released booklet, attacking the policies of the Centre.

Budaun News: कांग्रेस ने जारी की बुकलेट, केंद्र की नीतियों पर हमला

Fri, 16 Feb 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Congress released booklet, attacking the policies of the Centre.
जिला कांग्रेस कार्यालय पर ब्लैक पेपर जारी करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकारसिंह व कांग्रेस पदा​धिक
मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल की खामियां गिनाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कांग्रेस ने बुकलेट जारी कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इसमें मोदी सरकार के 10 साल की खामियों को गिनाया गया है। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने ‘10 साल अन्यायकाल’ बुकलेट का वितरण किया।
बुकलेट में बेराेजगारी, किसानों की समस्या, सरकार की आर्थिक और विदेश नीतियों को निशाना बनाया गया है। आतंकवाद, अग्निपथ योजना, पूर्वोत्तर की समस्या, राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, देशद्रोह कानून पर सरकार को घेरते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुकलेट में केंद्र की नीतियों का कच्चा-चिट्ठा है। इसे लोकसभा चुनाव से पहले जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव रजनी सिंह, कोषाध्यक्ष माधवी साहू, उपाध्यक्ष आतिफ खां, गौरव राठौर, प्रदेश महासचिव मीडिया शशांक, सोमेंद्र , यूनिस अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed