फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress members paid tribute to the students who lost their lives in the fire incident.

Budaun News: अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 25 Jun 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Congress members paid tribute to the students who lost their lives in the fire incident.
अंबेडकर पार्क में लखनऊ में छात्रों की मौत पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य। स्त्र
बदायूं। लखनऊ में अवैध कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के मामले में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने आंबेडकर पार्क में कैंडल जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने घटना के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नगर विकास मंत्री का इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि यह हादसा नहीं, भाजपा सरकार के संस्थागत भ्रष्टाचार का नतीजा है। जिस अवैध इमारत को ढहाने का आदेश एलडीए ने 2016 में दे दिया था, उसे 10 साल तक दबाकर रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि वीआईपी दौरों के लिए पलके बिछाने वाला प्रशासन दमकल को आधा घंटा और एम्बुलेंस को 40 मिनट देरी से भेजकर ट्रैफिक जाम का बहाना बनाता रहा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, अनिल यादव, महासचिव आलोक सिंह, सत्यपाल फौजी, मुनेंद्र कन्नौजिया, बन्ने खान, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



व्यापारियों ने भी दी श्रद्धांजलि
बदायूं। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन एवं ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से भी अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों के श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र महाजन सहित सभी पदाधिकारियों ने छात्रों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद

अंबेडकर पार्क में लखनऊ में छात्रों की मौत पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य। स्त्र

अंबेडकर पार्क में लखनऊ में छात्रों की मौत पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य। स्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed