फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress leader said, BJP is doing politics of revenge

Budaun News: कांग्रेसी बोले, बदले की राजनीति कर रही भाजपा

Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congress leader said, BJP is doing politics of revenge
कलक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत-संगठन
बदायूं। कांग्रेस न डरेगी और न झुकेगी, नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दायर की गई चार्जशीट की कार्रवाई बदले की राजनीति है। यह बातें बदायूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बुधवार को डॉ. आंबेडकर पार्क में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह विपक्षी नेताओं को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई को तानाशाही और बदले की राजनीति है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बफाती मियां और महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह ने कहा है कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय जा रहे थे तो रास्ते में सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया। इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी नुसरत अली, कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा, एडवोकेट हाजी रहीस अहमद, साजिद ठेकेदार , शहजादा रिजवान, फैजियाब खान, राजीव पटेल ,पुत्तन यादव, नहीम अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed