फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Condemns in Gorakhpur batons

गोरखपुर में लाठीचार्ज की निंदा

Tue, 09 Jun 2015 07:36 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 09 Jun 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कश्यप निषाद सभा की विजयनगर कालोनी में हुई बैठक में कश्यप, निषाद सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर गोरखपुर में प्रदर्शन कर रहे समाज के लोगों पर लाठीचार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई। साथ ही प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बैठक में सभा के प्रदेश महासचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि सपा सरकार नहीं चाहती है कि कश्यप, निषाद समाज का विकास हो। चुनाव के समय सपा ने कहा था कि जीतने के बाद इस मांग को पूरा किया जाएगा। इस मुद्दे को घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया था फिर भी उसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। उल्टे अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समाज के लोगों पर लाठीचार्ज कराया। इस आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई। लाठीचार्ज के दौरान मरे गए व्यक्ति के परिजनों को 50 लाख और घायलों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएं। तय किया गया यदि सरकार ने मांग को पूरा नहीं किया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में नरेंद्र कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, ओमपाल कश्यप, रक्षपाल कश्यप, कुंवरपाल, बाबूराम, मुकेश कश्यप, महेंद्र कश्यप, आशीष कश्यप आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed