फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Condemnation of terrorist attack, tribute to the dead

Budaun News: आतंकी हमले की निंदा, मृतकों को श्रद्धांजलि

Mon, 28 Apr 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Condemnation of terrorist attack, tribute to the dead
बेहटा गुंसाई में कैंडिल मार्च निकालते लोग। संवाद
बदायूं। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर आर्य समाज की ओर से साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। आचार्य संजीव रूप ने विभिन्न मंत्रों से यज्ञ कराया। इशा आर्य, मोना आर्य ने वेद पाठ किया। आचार्य ने पहलगाम में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
तृप्ति शास्त्री ने भी विचार रखे। इस मौके पर संतोष कुमारी, कमलेश कुमारी, मिथिलेश रानी, नेहा रानी, तानिया रानी, सरोज देवी, पंजाब सिंह, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे। गांव बेहटा गुंसाई में लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कपिल गुप्ता, सुमित गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, नेहा कश्यप, मुस्कान, यशी वार्ष्णेय, शुभी वर्मा, ललतेश ठाकुर, सानू, रामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहसवान में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर महामंत्री हर्षित, नगर उपाध्यक्ष मयंक, नगर मंत्री गौरव, अक्षत सक्सेना, यश, वंश, शोभित, अनिल, कार्तिक, कुनाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह उत्तर प्रदेश हिंदी प्रचार समिति ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। समिति संरक्षक अशोक खुराना ने भी विचार रखे। इस मौके पर अध्यक्ष काशीनाथ वर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, रचना शंखधार, हृदयेंद्र शंखधार, पवन शंखधार, सुरेंद्र नाज आदि उपस्थित रहे।

बेहटा गुंसाई में कैंडिल मार्च निकालते लोग। संवाद

बेहटा गुंसाई में कैंडिल मार्च निकालते लोग। संवाद

बेहटा गुंसाई में कैंडिल मार्च निकालते लोग। संवाद

बेहटा गुंसाई में कैंडिल मार्च निकालते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed