फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Computer operator missing, message came- I am committing suicide

Budaun News: कंप्यूटर ऑपरेटर लापता, मेसेज आया- कर रहा हूं आत्महत्या

Fri, 31 May 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Computer operator missing, message came- I am committing suicide
वजीरगंज। नगर पंचायत कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद कुमार अचानक लापता हो गए। परिवार वाले परेशान तब हुए जब उनके मोबाइल पर मेसेज और ऑडियो रिकार्डिंग आई। इसमें ऑपरेटर कह रहे थे कि उन्हें कोई ब्लैकमेल कर रहा है। वह अब तक 60 हजार रुपये दे चुके हैं। अब उनसे एक लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। वह काफी परेशान हैं, आत्महत्या करने जा रहे हैं। परिवार वालों को अब उनकी लाश भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद कुमार पुत्र ढाकन सिंह बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जबी के रहने वाले हैं। वह करीब आठ माह से नगर पंचायत वजीरगंज में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। उसका भाई अजयवीर नगर पंचायत सैदपुर में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर है। अजयवीर के मुताबिक, प्रमोद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नगर पंचायत वजीरगंज कार्यालय से बाहर निकले थे। वह अन्य कर्मचारियों को यह कहकर आए थे कि वह बाजार से मोबाइल का हेडफोन लेने जा रहे हैं। जल्द ही कार्यालय लौटकर आ जाएंगे, लेकिन जब वह शाम तक कार्यालय नहीं लौटे तो कर्मचारियों ने घर पर सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन वजीरगंज आ गए और प्रमोद की तलाश शुरू कर दी। अजयवीर ने प्रमोद के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। देर शाम उनके मोबाइल पर कई मेसेज आए। उनमें लिखा था कि कोई व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। अब तक वह उसे 60 हजार रुपये दे चुके हैं। अब उससे एक लाख रुपये मांगे जा रहे हैं, जो उसके पास नहीं हैं। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेसेज में लिखा है कि अब परिवार वालों को उसकी लाश भी नहीं मिलेगी। कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी है, जिसमें वह परिवार वालों से क्षमा मांग रहा है। इससे परिवार वाले काफी परेशान हैं। उन्होंने वजीरगंज थाने में प्रमोद की गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed