फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Complaints raised about flaws in the SIR (Special Investigation Report), emphasis placed on taking action.

Budaun News: एसआईआर में खामियों की शिकायत, कार्रवाई पर जोर

Wed, 04 Feb 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Complaints raised about flaws in the SIR (Special Investigation Report), emphasis placed on taking action.
नायब तहसीलदार से एसआईआर में खामियों की ​शिकायत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
उझानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर में खामियों का आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर नायब तहसीलदार से भेंट की। नगर अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं करीब 25 सौ वोटों पर आपत्तियों को लेकर एक नेता की भूमिका पर सवाल उठाया। नायब तहसीलदार ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में आपत्तियों के निस्तारण की कार्रवाई दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू सैफी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने कुछ लोगों के नामों पर बेवजह आपत्ति की शिकायत फर्जी बताते हुए बिल्सी के नायब तहसीलदार बदन सिंह के सामने अपना पक्ष रखा। कहा कि एसआईआर से जुड़े फार्म- संख्या सात से जो आपत्तियां आईं हैं, उनमें अधिकतर पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर हैं। शिकायतकर्ता एक नेता बताया गया है। आरोप है कि वह वोट कटवाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने बताया कि एसआईआर से जुड़े अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। फार्म संख्या- सात पर हस्ताक्षर करने वाले नेता की भी जांच होनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। नायब तहसीलदार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जांच कराने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर भरत विश्वकर्मा, आरिफ अंसारी, डॉ. खलील अहमद, गुलफाम अल्वी,सबलू अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed