{"_id":"67589e7ebf60b3b17f0fc504","slug":"complaint-of-locking-the-betting-reached-the-government-opened-in-a-hurry-badaun-news-c-123-1-sbly1001-130742-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शासन तक पहुंची सट्टा लॉक करने की शिकायत, आनन-फानन में खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शासन तक पहुंची सट्टा लॉक करने की शिकायत, आनन-फानन में खोला
विज्ञापन
बदायू/ सिलहरी। गन्ना किसानों का सट्टा लॉक करने की शिकायत जब शासन पहुंची तो जिला गन्ना अधिकारी ने आनन-फानन में उसको खोल दिया। दो दिन पूर्व क्रय केंद्र पर चेकिंग के दौरान किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी से चीनी मिल से बकाया धनराशि दिलाने की मांग की थी। जिस पर जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों का सट्टा लॉक कर दिया था।
जिले में गन्ना किसानों को समय से भुगतान नहीं मिल पा रहा है। रविवार को जिला गन्ना अधिकारी ने लखनपुर क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। क्रय केंद्र पर मौजूद किसान सतीश सिंह, ब्रजेंद्र सिंह ने गन्ना भुगतान की मांग की तो जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने किसानों का नाम और नंबर नोट कर लिया।
किसानाें को उम्मीद जगी कि अब शायद उनका भुगतान हो जाए। शाम को जब किसान खेत से गन्ना ट्राॅली में लादकर क्रय केंद्र को ले जा रहे थे तभी उन्होंने अपनी सट्टा पर्ची निकलने के लिए ऑनलाइन खाता चेक किया। तब पता चला कि उनका सट्टा लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों से बात की तो उसने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी के कहने पर किसानों का सट्टा लॉक किया गया है। किसानों ने गन्ना मंत्री से लेकर गन्ना आयुक्त तक पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए शिकायत की। मामला शासन तक पहुंचा तो सोमवार देर शाम को गन्ना विभाग की ओर से किसानाें को सट्टा खोल दिया गया।