फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cold increased due to drizzle, now weather may clear up

Budaun News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, अब साफ हो सकता है मौसम

Mon, 04 Dec 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 04 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to drizzle, now weather may clear up
बदायूं। रविवार सुबह निकली धूप ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं शाम के समय बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से आसमान में बादल छाने के कारण धुंध जैसी छा रही थी। सुबह को कोहरा और दिन में बादल छाने से ठंड का अहसास भी बढ़ गया था तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही थी। मौसम के जानकारों के अनुसार, एक दिसंबर को ही बारिश के आसार बन रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बीते शनिवार को दिन में धूप और बादलों की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन रविवार को सुबह से ही धूप खिल आई थी।
विज्ञापन

इससे लोगों को काफी राहत मिली पर, शाम को करीब साढ़े छह बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि यह कुछ देर चली, लेकिन इससे ठंडक का अहसास बढ़ गया। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप से लोगों को राहत मिलेगी, हालांकि बुधवार और शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed