फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CMS issued notice in doctors' quarrel, sought written reply

Budaun News: डॉक्टरों के झगड़े में सीएमएस ने जारी किया नोटिस, लिखित में जवाब मांगा

Fri, 02 Dec 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
CMS issued notice in doctors' quarrel, sought written reply
बाल रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ के बीच मरीज को देखने को लेकर हुई थी तकरार
विज्ञापन

बदायूं। मरीजों को देखने को लेकर डॉक्टरों के बीच हुई तकरार के मामले में जिला महिला अस्पताल की सीएसएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी ने नोटिस जारी करते हुए डॉ. आकांक्षा से स्पष्टीकरण तलब किया है। डॉ. संदीप वार्ष्णेय से भी पक्ष रखने को कहा गया है।

जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वार्ष्णेय संविदा पर सेवाएं दे रहे हैं। 25 नवंबर को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा ने एक नवजात को इलाज के लिए डॉ. संदीप वार्ष्णेय के पास भेजा था। डॉ. संदीप ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। डॉ. संदीप का कहना है कि नवजात मृत अवस्था में ही उनके पास लाया गया था। इस बारे में जब डॉ. आकांक्षा को पता लगा तो उन्होंने डॉ. संदीप से मोबाइल पर बात की। इस पर दोनों के बीच तकरार हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। डॉ. संदीप की ओर से लिखित शिकायत सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी की ओर से की गई। इसके बाद डॉ. आकांक्षा की ओर से भी शिकायत की गई। सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब लिखित में मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। डॉ. आकांक्षा की सप्ताह में तीन दिन ड्यूटी उझानी सीएचसी और तीन दिन जिला महिला अस्पताल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed