फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CMS did not take action against doctors missing from OPD

Budaun News: ओपीडी से गायब डॉक्टरों पर सीएमएस ने नहीं की कार्रवाई

Fri, 05 Jul 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
CMS did not take action against doctors missing from OPD
पहले दवा लेने को आपस में ​भिड़े मरीज, बचाते लोग। संवाद
बदायूं। महिला अस्पताल की ओपीडी से लगातार दो डॉक्टर नदारद रह रहे हैं। मामला सामने आने पर सीएमएस ने जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा था, लेकिन डॉक्टरों से कारण तक नहीं पूछा गया। इसी ढिलाई का फायदा उठाते हुए डॉक्टर अक्सर गायब रहते हैं। बृहस्पतिवार को सीएमएस और एक अन्य चिकित्सक ने मरीजों की दवा दी।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में चार डॉक्टर ओपीडी करते हैं। 25 जून को लापरवाही यह रही कि दो डॉक्टरों को एक साथ अवकाश दे दिया गया था और एक डॉक्टर काम से गई थीं। एक घर से ही नहीं निकलीं। इस तरह ओपीडी से सभी डॉक्टर नदारद हो गए थे। मरीजों को इंतजार करना पड़ा था। मरीजों के हंगामे के बाद सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा मौके पर पहुंचे और खुद बच्चों को दवा देने लगे। एक डॉक्टर को फोन कर बुलाया गया। इस मामले में सीएमएस ने कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन दस दिन बाद कार्रवाई तो दूर किसी से जवाब तक नहीं मांगा गया।
विज्ञापन



देर से पहुंचे डॉक्टर, दवा लेने के लिए मरीजों में धक्का-मुक्की

बृहस्पतिवार को भी लापरवाही दिखी। सुबह 10.30 बजे तक महिला अस्पताल की ओपीडी खाली पड़ी रही। 11 बजे डॉक्टर ओपीडी में पहुंचे तो मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। पहले दवा लेने के लिए मरीज आपस में भिड़ गए। कतार में बैठे मरीजों में धक्का-मुक्की होने लगी। दो महिलाओं में मारपीट तक की नौबत आ गई। डॉक्टर ने कमरे से निकलकर मरीजाें को समझाया कि सभी को दवा मिलेगी, कोई परेशान न हो। कतार में शांति से बैठ जाओ। इसके बाद मरीज कतार में दो घंटे तक बैठे तब कहीं जाकर दवा मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में ढिलाई डॉक्टरों में बढ़ा रही लापरवाही
अधिकांश डॉक्टर संविदा पर तैनात हैं। एक तो उनको नौकरी जाने का कोई डर नहीं होता क्योंकि वह खुद के अस्पताल भी संचालित कर रहे हैं। अधिकारी भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं करते, इससे देरी से आना, नदारद रहना डॉक्टरों की आम बात हो गई है। खामियाजा दवा लेने आने वाली महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।


डॉक्टरों को कई बार मौखिक समझाया गया है। देरी से न आने की हिदायत भी दी जा चुकी है। बावजूद इसके डॉक्टर सुधर नहीं रहे। डॉक्टर संख्या में पूरे होने के बाद लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल समय से आने की हिदायत दी गई है। -डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस, महिला अस्पताल

पहले दवा लेने को आपस में भिड़े मरीज, बचाते लोग। संवाद

पहले दवा लेने को आपस में भिड़े मरीज, बचाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed