{"_id":"58d40e8d4f1c1b771d1a21d6","slug":"cmo-inspected-district-and-women-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
महिला अस्पताल में शिशु सघन चिकित्सा केंद्र भी देखा
सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने गुरुवार को जिला और जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में कई डॉक्टर गायब मिले। महिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमएस को व्यवस्थाओं में सुधार को कहा।
सीएमओ सुबह करीब नौ बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां कई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारी नदारद मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद सीएमओ ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से बात की। जिला अस्पताल का निरीक्षण निपटाने के बाद सीएमओ जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने नवजात शिशु सघन चिकित्सा केंद्र का जायजा लिया। अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उनके साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरपाल सिंह भी रहे।