फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clinic operator accused of misdeeds after giving intoxicating pills in budaun

क्लीनिक संचालक ने लूटी आबरू: महिला बोली- गोली खिलाकर किया बेहोश, आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया

Sun, 18 Aug 2024 01:51 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

महिला के मुताबिक वह क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। डॉक्टर ने उसे गोली दी, जिसे खाने के बाद बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन
Clinic operator accused of misdeeds after giving intoxicating pills in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा कस्बे की रहने वाली महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में तहरीर देकर एक क्लीनिक संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि संचालक ने महिला को नशे की गोली खिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाए। पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध पाया है। 

विज्ञापन


फैजगंज बेहटा कस्बा निवासी दूसरे समुदाय की महिला शनिवार दोपहर बिसौली समाधान दिवस में पहुंची। उसने बताया कि उसका पति और देवर दूसरे राज्य में काम करते हैं। वह घर पर अकेली रहती है। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। वह नजदीक में एक क्लीनिक का संचालन करने वाले डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने खाने को एक गोली दी। 

विज्ञापन

गोली खाने के बाद हो गई बेहोश 
महिला के मुताबिक गोली खाकर वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई और फोटो खींचे। जब उसका पति और देवर बाहर से लौटे तो उसने उन्हें सच्चाई बताई। इस सदमे में उसके देवर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  

इंस्पेक्टर जवाहरलाल ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच कर ली गई है। मामला संदिग्ध है। जिस पर आरोप लगाया गया है, उसका भाई परचूनी की दुकान चलाता है। उसके महिला पर रुपये आ रहे हैं जिस कारण यह आरोप लगाया गया है। इस मामले की और विस्तार से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed