{"_id":"62d7086b0f11292f8f3f3b61","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly491898497","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय के गोबर से बने पेंट को खरीदेगी अमेजन, चेन्नई से आया ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय के गोबर से बने पेंट को खरीदेगी अमेजन, चेन्नई से आया ऑर्डर
विज्ञापन
वृहद गोसंरक्षण केंद्र रफियाबाद का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री, सीडीओ। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वृहद गोसंरक्षण केंद्र परिसर में गाय के गोबर से बनाए जा रहा पेंट जल्द ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर बिकता हुआ नजर आएगा। अमेजन ने इसको खरीदने की पहल की है। इसके तहत पेंट खरीदने का पहला ऑर्डर चेन्नई से आया है। इससे देश भर में बदायूं का नाम होगा, वहीं पेंट बनाने वाले स्वयं सहायता समूह को भी नई पहचान मिलेगी।
देशभर में अब तक लोग ऑनलाइन शॉपिग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक चीजें, कपड़े, फर्नीचर, घरेलू उपयोग में आने वाली दैनिक चीजों के अलावा घर को सजाने वाले साज सज्जा का सामान आदि मंगाते हैं। अधिकतर चीजें नोएडा, गुडगांव, गाजियाबाद समेत अन्य जगहों से ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से ग्राहक तक पहुंचती हैैं, लेकिन अब इस कड़ी में बदायूं का नाम भी जुड़ गया है, क्योंकि अब अमेजन कंपनी बदायूं के वृहद गोसंरक्षण केंद्र परिसर में गाय के गोबर से बन रहे पेंट को खरीदेगी और ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मुहैया कराएगी। सीडीओ ऋषिराज ने बताया कि इसके लिए अमेजन कंपनी में बात हो गई है। दो ऑर्डर भी चेन्नई से पेंट की खरीदारी के लिए आए हैं।
-
बाजार में मिलने वाले ब्रांडेड पेंट जैसा
सीडीओ ने बताया कि गोसंरक्षण केंद्र में पेंट बनाने का काम घटपुरी की पार्वती स्वयं सहायता समूह की ओर से किया जा रहा हैं। अब भी तक ये पेंट सरकारी स्कूल, इमारतों में उपयोग में लगाया जा रहा है। यह पेंट पानी में बिल्कुल भी खराब नहीं होता है, साथ ही इसमें किसी भी तरह से दुर्गंध नहीं आती है। यह बाजार में मिलने वाले अन्य कंपनियों के पेंट की तरह है।
विज्ञापन
-
फोटो-9
कैबिनेट मंत्री ने किया गोशाला का निरीक्षण
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने और पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने गाय को गुड़ खिलाकर गोपूजन किया। वहीं पेंट फैक्टरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पेंट फैक्टरी प्रदेश के सभी जिलों में बनवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीडीओ, सीवीओ को निर्देशित किया गया है कि ग्राम सिकंदराबाद में अति वृहद गोसंरक्षण केंद्र बनाने का काम किया जाए। वहीं उन्होंने पेंट के साथ गाय के दूध पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा।