फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सदर तहसील, यहां कोई व्यवस्था ही नहीं

Thu, 14 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तहसील परिसर की गैलरी में खड़े वाहन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जहां एक तरफ केंद्र सरकार साफ-सफाई को लेकर गंभीर है, वहीं दूसरी ओर सदर तहसील में गंदगी की ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही नहीं तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद कर्मचारी अपने दोपहिया वाहनों को अपने कक्षों के बाहर खड़ा करते हैं। इससे आने जाने में परेशानी होती है तो लेखपालों के समय पर काम नहीं करने से फरियादी यहां-वहां चक्कर लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन

कादरचौक के कासिम खां सुबह साढ़े नौ बजे तहसील पहुंच गए थे। उनकी जमीन की नापजोख होनी है। इसके लिए लेखपाल से कई दिन से बात चल रही थी, पर वह नहीं आ रहे थे। कासिम के अनुसार, मंगलवार शाम को बात हुई तो उन्हें कागजों के साथ बुलाया, लेकिन तहसील आने के बाद में लेखपाल का फोन नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

कछला के सुरेश पाल सिंह का कहना था कि भाइयों में जमीन का बंटवारा होना है। लेखपाल से बुधवार को तहसील में मिलने की बात कहीं थी। ऐसे में मिलने के लिए तहसील पहुंचे थे, तो पता चला कि लेखपाल आए ही नहीं है। यही हाल कुंवरगांव के राकेश और आसिम का था। वे भी लेखपाल से मिलने आए थे लेकिन लेखपाल का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग की बात करें तो तहसील में वैसे तो पार्किंग व्यवस्था संचालित है, लेकिन यह पार्किंग आम लोगों के लिए है। तहसील के अधिकतर कर्मचारी अपने वाहनों को अपने-अपने कक्षों या फिर गैलरी में खड़ा करते है। इसी वजह से उधर से निकलने वाले लोगों के साथ अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-
शौचालय से लेकर कक्षों के आगे तक गंदगी ही गंदगी
तहसील परिसर में आम लोगों व कर्मचारियों के लिए बने शौचालयों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। यहां पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, साथ ही सफाई भी सही ढंग से नहीं होती। हालांकि अधिकारियों के अनुसार यहां पर सफाई व्यवस्था बेहतर रखने का प्रयास किया जा रहा है।
-
शहर में नहीं है पार्किंग तो तहसील का फायदा उठाते हैं लोग
बाजार में अगर कोई सामान की खरीदारी करने के लिए दोपहिया वाहन से जाता है, तो उसे सबसे ज्यादा परेशानी अपने वाहन को खड़ी करने में आती है। ऐसे में अधिकतर लोग तहसील परिसर में बनी पार्किंग व्यवस्था का लाभ उठाते हैं। इसके लिए वह पार्किंग शुल्क भी देते हैं। इसी प्रकार नगर पालिका द्वारा पार्किंग व्यवस्था शुरू नहीं किए जाने से तहसील में काफी वाहन एकत्र हो जाते हैं और अव्यवस्था का कारण बनते हैं।

-
यहां पर कोई भी सरकारी कर्मचारी सफाई व्यवस्था के लिए नहीं दिया गया है। ऐसे में तहसील स्तर से ही सफाई कराई जाती है। यहां पर पार्किंग के लिए ज्यादा जगह नहीं है। बाजार आने वाले व्यक्ति यहां पर अपने वाहनों को पार्क करते हैं। इसकी वजह यहां पर वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में कर्मचारी इधर-उधर अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इस व्यवस्था में सुधार करवाया जाएगा।
- करनवीर सिंह, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed