फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

यात्रियों का बढ़ा दबाव तो बस सेवाएं लड़खड़ाईं

Mon, 21 Mar 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बस के इंतजार में बस स्टैंड के बाहर खड़े यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रोडवेज की बस सेवा पटरी पर नहीं आ रही। विभिन्न रूटों पर समय से बस न मिलने के कारण यात्री परेशान हैं। उनको घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, बदायूं डिपो प्रबंधन ने दावा किया था कि बसों की कोई कमी नहीं है। जिस रूट की सवारियां होंगी उस पर तत्काल बस भेजी जाएगी। जरूरत पड़ने पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरे जिलों और राज्यों में काम करने वाले लोगों की होली से पहले घर वापसी हुई थी। उस समय भी बदायूं डिपो की सेवा डगमगा गई थी। होली पर दो दिन बस स्टैंड पर सन्नाटा सा रहा, लेकिन होली के बाद रविवार से यात्री उमड़ने लगे तो बस सेवा फिर से डगमगाने लगी। रविवार के मुकाबले सोमवार को ज्यादा यात्री उमड़े। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली रूट पर रही। हालांकि, दिल्ली रूट पर बदायूं डिपो ने वाया बिल्सी, वाया सहसवान और वाया संभल होते हुए बसों को चलाया। इसके बाद भी यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ा। यात्रियों को बदायूं-दिल्ली के अलावा बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-मुरादाबाद, बदायूं-मथुरा, बदायूं-बरेली, बदायूं-संभल रूटों पर भी बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने और पीने के पानी की ठीक से व्यवस्था न होने के कारण गर्मी में यात्री परेशान रहे। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बसों की कोई समस्या नहीं है। संचालन ठीक से हो रहा है। अगर कहीं पर अव्यवस्था सामने आती है तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed