फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पांचवें दिन पंजाबी कॉलोनी, मिल कंपाउंड में पेयजल आपूर्ति सुचारू

Sat, 22 Jan 2022 07:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी (बदायूं)। पांच दिन पहले क्षतिग्रस्त पाइप लाइन शुक्रवार देर रात दुरुस्त होने के बाद पालिका प्रशासन ने राहत की सांस ली। देर रात ही ओवरहैड टैंक को भरने का काम भी शुरू हो गया। इसके बाद शनिवार तड़के पंजाबी कॉलोनी समेत मिल कंपाउंड की पेयजल आपूर्ति सुचारू हुई। पूरे प्रेशर के साथ दोनों इलाकों के घरों तक पानी भी पहुंच गया है।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी के लिंक रोड पर पालिका कीपाइप लाइन पांच दिन पहले फट गई थी। अगले दिन सुबह पालिका कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया था लेकिन मेन लाइन के साइज का जोड़ वाला पाइप नहीं मिलने से मैकेनिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, पालिका कैंपस स्थित समेत चारों नलकूपों को बंद कर दिया गया तो पंजाबी कॉलोनी के ओवरहैड टैंक को भी खाली किया गया। पालिका प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम बरेली से पाइप मंगवाया, जिसे मैकेनिकों ने देर रात फिट कर दिया। जलकल प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि पेयजल आपूर्ति का ट्रॉयल रात में किया गया। इसके बाद चारों नलकूपों के जरिये पंजाबी कॉलोनी के टैंक को फुल कर दिया गया। पंजाबी कॉलोनी और मिल कंपाउंड के उपभोक्ताओं को शनिवार तड़के से पानी की सप्लाई मिलने लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पेयजल का इस्तेमाल कम होने से पाइपों में बढ़ा पानी का प्रेशर
कड़ाके की ठंड में घरेलू कामकाज में पानी का इस्तेमाल कम हो रहा है। इसी के चलते पाइपों में पानी का प्रेशर बढ़ गया है। लिंक रोड से ही मेन पाइप लाइन पंजाबी कॉलोनी के ओवरहैड टैंक तक जाती है। मेन लाइन से कई और इलाकों के लिंक पाइप हैं। चूंकि मेन लाइन का पाइप ही फट गया था, इसलिए लिंक पाइपों तक भी नलकूपों का पानी नहीं पहुंच पाया था। पालिका के मैकेनिकों के मुताबिक- गर्मी के दिनों में पाइप लाइन फटने के मामले बहुत कम ही सामने आते हैं। उन दिनों पानी का इस्तेमाल ज्यादा होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed