फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

उसावां रोड दोबारा बनेगी, सौ करोड़ का एस्टीमेट भेजा गया

Sat, 02 Oct 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उसावां रोड। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के संतोख सिंह तिराहे से उसावां तक मुरादाबाद- फर्रुखाबाद हाईवे को दोबारा से चौड़ा करके बनाने की तैयारी है। करीब 31 किमी लंबे रोड की हालत इस समय काफी खराब है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। सौ करोड़ की लागत से इसे बनाया जाना है। पिछली बार प्रस्ताव भेजा था जिसमें कई तकनीकी कमियां रह गई थीं। अब बृहस्पतिवार को सुधार के साथ पीडब्ल्यूडी ने दोबारा से एस्टीमेट भेजा है। चुनाव से पहले सड़क निर्माण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार चुनाव से पहले सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने की तैयारी में है। जिला प्रशासन को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को टूटी सड़कों से हो रही परेशानी को दूर किया जा सके। इसे ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से उसावां होकर फर्रुखाबाद जाने वाले हाईवे की हालत बेहद खराब है। इसको ध्यान में रखते लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क को दोबारा बनाने का प्रस्ताव शासन को पिछले दिनों भेजा गया था। कुछ तकनीकी कमियों के चलते प्रस्ताव को पास नहीं किया गया बल्कि दोबारा भेजने के निर्देश दिए गए। इसके बाद में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने शासन के निर्देशों के क्रम में लगभग 31 किमी लंबे रोड का प्रस्ताव दोबारा बनाया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दोबारा से रोड का एस्टीमेट बनाकर भेजा है। उम्मीद है जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
तीन मीटर और चौड़ा होगा रोड
विभाग का कहना है कि अभी यह रोड लगभग सात मीटर चौड़ा है लेकिन नया रोज तीन मीटर और चौड़ा होगा। ऐसे में यह रोड दोनों ओर से डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे यह रोड 10 मीटर चौड़ा हो जाएगा। रोड की चौड़ाई बढ़ने से भी लोगों को राहत मिलेगी।

-
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बदायूं के संतोख सिंह तिराहे से शाहजहांपुर बॉर्डर तक रोड बनाया जएगा। इसकी पहले की अपेक्षा चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। इससे लिोगों को भी राहत मिलेगी।
- अमर सिंह, एक्सईन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed