{"_id":"613a51388ebc3e7fcd00718a","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4590847133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रधानों को नोटिस, 40 ग्राम सचिवों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रधानों को नोटिस, 40 ग्राम सचिवों का रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शासन की महत्वपूर्ण योजना पंचायत घर निर्माण में प्रधानों और पंचायत सचिवों ने ढील डाल दी है। इस पर डीएम डीएम दीपा रंजन ने चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। साथ ही 40 सचिवों के वेतन पर रोक लगा दी है।
डीएम ने बैठक के दौरान उझानी के ग्राम धमई की प्रधान उषादेवी, नगला तयैदपुर के प्रधान उदयवीर सिंह, मुजाहिदपुर के प्रधान सुनील यादव, पलिया मेहंदी की प्रधान सुनीरानी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही निर्धारित अवधि में बहुउद्देशीय पंचायत भवन के निर्माण कार्य सहित अन्य शासकीय और जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं 40 ग्राम सचिवों पर भी लापरवाही करने पर प्रतिकूल प्रवष्टि देने व अग्रिम आदेशों तक इनके वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।
-
नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
सीडीओ निशा अनंत ने कहा है कि 15 सितंबर से 22 अक्तूबर तक सभी नव निर्वाचित प्रधानों को एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-
वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में बताएं
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाताओं/नागरिकों के मध्य ‘वोटर हेल्पलाइन एप’ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। संवाद