{"_id":"5f8202ba8ebc3e9ba530127b","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4229184159","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी के घंटाघर को मिला नया कलेवर, पालिका ने कराया सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी के घंटाघर को मिला नया कलेवर, पालिका ने कराया सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। प्रमुख चौराहों और पार्कों को नया लुक प्रदान करने के लिए पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल की पहल के बाद अब घंटाघर चौराहा नए कलेवर में नजर आने लगा है। काफी समय से जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच चुके घंटाघर की लॉकडाउन के दौरान मरम्मत पूरी कर ली गई। नए कलेवर में रंग-रोगन के साथ ही घंटाघर के सौंदर्यीकरण का काम भी पूरा हो गया है।
मेन मार्केट में घंटाघर चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए पालिका बोर्ड की पिछली बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था। प्रस्ताव में प्रमुख पार्कों और चौराहों को भी शामिल किया गया था। पहले चरण में घंटाघर चौराहे की मरम्मत का काम लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने खुद ही घंटाघर की मरम्मत और रंग-रोगन के कार्य पर नजर रखी। मरम्मत के बाद घंटाघर को लुक भी तिरंगा दिया गया है। सौंदर्यीकरण के तहत घंटाघर पर एक बड़ी घड़ी लगाई जाएगी। साथ ही आगे चलकर वह लाइटिंग से भी जगमग रहेगा। इससे पहले चौराहे पर पुलिस सुरक्षा बूथ भी बन चुका है। इसके निर्माण में समाजसेवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग रहा था। आने वाले दिनों में आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। इधर, पालिकाध्यक्ष का कहना है कि प्रमुख पार्कों में नागरिकों की सहूलियत के अनुरूप व्यवस्थाएं की जाएंगी।
अगले महीना तक तैयार होगा नया नलकूप
नागरिकों को पेयजल की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए करीब दो महीना किलाखेड़ा मोहल्ले में जल निगम की देखरेख में नये नलकूप का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। बोरिंग का काम शुरू में ठीकठाक चला, लेकिन भू-गर्भ में तकनीकी दिक्कत सामने आने पर पिछले दिनों पालिका को दूसरे स्थान का चयन कराना पड़ा। अब बोरिंग का कार्य ओवरहेड टैंक परिसर में ही शुरू हुआ है। जलकल प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि अगले महीना तक नया नलकूप अस्तित्व में आ जाएगा। इसके बाद पेयजल पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।