फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दातागंज के 150 से ज्यादा गांवों में 72 घंटे से बिजली गुल

Tue, 08 Sep 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
दातागंज। चार दिन पहले बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद एसडीएम और एक्सईएन ने सुधार का आश्वासन दिया था लेकिन स्थिति और भी खराब हो गई। तहसील क्षेत्र के हजरतपुर और डहरपुर फीडर से जुड़े 150 से ज्यादा गांवों में करीब 72 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है। इससे किसानों में गुस्सा है। बिजली सप्लाई ठप होने के बारे में पावर कारपोरेशन के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे।
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र में बिजली सप्लाई का बुरा हाल है। नगर से लेकर देहात तक अंधाधुंध कटौती की जा रही है। खरीफ सीजन में धान, बाजरा मक्का की फसलों को सिंचाई की जरूरत है। ज्यादातर किसान नलकूप से ही सिंचाई पर निर्भर हैं लेकिन बिजली न मिलने से सिंचाई नहीं हो पा रही और फसलें सूखने के कगार पर हैं। डहरपुर और हजरतपुर फीडर से क्षेत्र के करीब 200 गांवों को बिजली सप्लाई मिलती है। इन फीडरों पर ज्यादातर नलकूप कनेक्शन हैं। चार दिन पहले ही बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने डहरपुर-वीमरपुर तिराहा पर जाम लगाया था।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम केबी सिंह से मिलकर बिजली कटौती से हो रही समस्या के बारे में बताया। एसडीएम ने एक्सईएन से बात करने के बाद जल्द सुधार का भरोसा दिया था। ग्रामीण सप्लाई में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे थे। इस बीच हालात और भी खराब हो गए। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीशपाल सिंह का कहना है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों की अनदेखी करते हुए कटौती जा रही है। फसलों को समय से सिंचाई न मिलने पर उत्पादन में गिरावट आएगी। उन्होंने सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed