फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दहगवां को मिला नगर पंचायत का दर्जा, राज्यमंत्री का है पैतृक गांव

Tue, 10 Dec 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। योगी सरकार ने जिले की ग्राम पंचायत और प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के मूल गांव दहगंवा को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। योगी कैबिनेट ने सोमवार को इसकी मंजूरी दे दी। जल्द ही नगर पंचायत अपने मूलरूप में आ जाएगी। सरकार के इस फैसले से जहां दहगवां के लोगों में खुशी है, वहीं उघैती की जनता में निराशा है। इसका प्रस्ताव भी शासन में गया था, लेकिन मंजूरी केवल दहगवां को मिली।
विज्ञापन

सहसवान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दहगंवा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की काफी लंबे समय से मांग चल रही थी, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस मामले में ज्यादा रुचि नहीं ली। सपा शासनकाल में भी इसकी जोरदार मांग उठी थी। बदायूं विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के शहर विधायक और वर्तमान में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता की पहल पर दहगवां को सोमवार के लिए शासन ने बड़ी सौगात दी। दहगंवा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। पता हो कि महेश चंद्र गुप्ता गांव दहगवां के मूल निवासी हैं। उन्होंने ही अपने गांव को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए शुरू से प्रयास किए थे। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही उन्होंने नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को और ज्यादा प्रयास तेज कर दिए। हालांकि उन्होंने सन 2016 में प्रस्ताव डाला था जो कि सपा सरकार में ठंडे बस्ते में ही पड़ा रहा। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इससे जुड़ी फाइल को दोबारा निकलवाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने पैतृक गांव को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव दिया, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। राज्यमंत्री का कहना है कि जल्द ही नगर पंचायत अपनी मुख्य भूमिका में आ जाएगी। कार्यालय आदि की औपचारिकताएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन

शासन में गया था प्रस्ताव, पर नहीं मिल सकी मंजूरी
बदायूं। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बसे उघैती गांव के लोग भी काफी समय से नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे। यहां का भी प्रस्ताव शासन में गया था। शासन ने कुछ माह पहले दहगवां और उघैती को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की बात की थी, लेकिन सोमवार को जब कैबिनेट में दहगवां को दर्जा मिल गया और उघैती का मामला पूरी तरह से गायब रहा तो इस खबर को सुनकर जहां दहगवां के लोगों में खुशी थी, तो वहीं उघैती की जनता निराशा में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले मेें अब 13 की जगह 14 हो गई नगर पंचायतों की संख्या
-जिले में अभी तक बदायूं, उझानी, ककराला, दातागंज, बिसौली, बिल्सी व सहसवान सात नगर पालिका है, वहीं उसावां, उसहैत, अलापुर, गुलड़िया, सखानूं, कछला, कुवरगांव, वजीरगंज, सैदपुर, मुड़ियार, फैजगंज, रुदायन व इस्लामनगर समेत 13 नगर पंचायत जिले में थी। लेकिन कैबिनेट के फैसले के बाद में जिले में दहगवां 14 वीं नगर पंचायत के रूप में शामिल हुई है।
खुशी में झूमे दहगवां के लोग, छोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
दहगवां। कैबिनेट से नगर पंचायत का दर्जा मिल जाने की खबर सुनते ही दहगंवा के लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। लोगों ने घरों से निकलकर खुशी में पटाखे छोड़े और जमकर आतिशबाजी छोड़ी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार के इस फैसले से दहगवां के विकास को और रफ्तार मिलेगी। पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता ने कहा कि दहगवां के लोगों को अब और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए लोगों ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता को पूरा श्रेय दिया है। खुशी मनाने वालों में ग्रीश गुप्ता, नमित गुप्ता, कपिल गुप्ता, नरेशचन्द्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, ऋषिपाल सिंह यादव, ललतेश शाक्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed